रोडोपाली में डॉ अंबेडकर जयंती पर जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह

रोडोपाली में डॉ अंबेडकर जयंती पर जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 14.4.2025 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के रोडोपाली में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जनपद तमनार के नवनिर्वाचित समस्त सरपंच, जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य,मंडी अध्यक्ष वरिष्ठगणो का शॉल मेमोंट से पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किया गया। भारतरत्न डॉ अम्बेडकर जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर अतिथियो का पुष्पहार से स्वागत किया गया।
पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया जी ने भारतरत्न डॉ अम्बेडकर जी जयंती की शुभकामनाएं देते कहाकि हमारा परम् सौभाग्य है कि रोडोपाली में नवनिर्वाचित सैकड़ो जनप्रतिनिधियों की सम्मान समारोह डॉ अम्बेडकर जी का 135 जयंती पर किया जा रहा है।

डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके योगदान और संविधान निर्माण में उनकी भूमिकाओ को बताए। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संपूर्ण देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है। सतीशचंद बेहरा ने बाबा साहब की जीवनी को बताते कहाकि संविधान निर्माता को कांग्रेस कार्यकाल में बहुत प्रताड़ित होना पड़ा।

भारतरत्न उन्हें भाजपा कार्यकाल में प्राप्त हुआ। भाजपा सरकार द्वारा आदिवासी दलितों पिछड़ो सहित सभी वर्गों के लिए विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार एवं जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा ने भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जीवन संघर्षो को बताया गया। जनप्रतिनिधियों एक नायक के रूप में जनता जनार्दन का सेवा करें।

कार्यकर्ताओ के साथ कुशल व्यवहार करते क्षेत्र की समस्याओं को निराकरण करें।

सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,पूर्व विधायक सुनीति राठिया,भाजपा जिला महामन्त्री सतीशचंद बेहरा,अरुण कुमार राय,अमल साय राठिया,जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार,डीडीसी रमेशचंद बेहरा,मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा,गोविंद देहरी,भरत पंडा,महेश भोय,प्रताप बेहरा,दुलेन्द्र पटेल,भीम नायक,भीखम राठिया,बीडीसी गीतांजली पटनायक,नन्दनी राय,प्रेमकुमारी राठिया,सरपंच पंकजनी राठिया,श्याम राठिया सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।




