बासनपाली में क्रिकेट प्रतियोगिता विजेता चितवाही उपविजेता आमाघाट

बासनपाली में क्रिकेट प्रतियोगिता विजेता चितवाही उपविजेता आमाघाट
🔹जिला पंचायत सदस्य बंशीधर चौधरी व रमेशचन्द्र बेहरा, विनायक पटनायक, ज्ञानेश्वर प्रधान, जगन्नाथ सिदार, त्रिलोचन पटनायक एवम श्री जागेश्वर निषाद जी ने किए पुरूस्कृत
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 20.4.2025
ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता बासनपाली में फाइनल मुकाबला में विजेता चितवाही उपविजेता आमाघाट रहा। प्रथम पुरस्कार चितवाही को बीस हजार रुपये व कप, दितीय पुरस्कार आमाघाट को दस हजार रुपये व कप, मैंन ऑफ दी सीरीज व बेस्ट बेस्टमेंन तरंग,फाइनल मैंन ऑफ दी मैच कमल चितवाही,बेस्ट फील्डर सुमीत,बेस्ट ऑलराउंडर सुनील,बेस्ट बॉलर अनील खलखो को पुरुस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय टीम बासनपाली आमाघाट,गोहड़ीडीपा,भालुमार,जोबरो, पाता, बिजना,समकेरा, तमनार घरघोडा सहित 50 से अधिक टीमों ने भाग लिया । प्रतियोगिता का पहला सेमीफायनल मैच आमाघाट विरूद्ध भालूमार दुसरा सेमीफायनल चितवाही विरुद्ध गोहड़ीडीपा एवं फाइनल मैच चितवाही विरुद्ध आमाघाट खेला गया, चितवाही टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते 8 ओवर में 95 रन बनाए आमाघाट ने धीमे शुरुआत के साथ जल्दी जल्दी विकेट गवांकर मात्र 46 रन ही बना पाया।

मुख्य अतिथि रमेशचन्द्र बेहरा जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि लगन व उत्साह के साथ अनुशासित होकर खेलने से अवश्य सफलता मिलती है। क्रिकेट खेल प्रतियोगिता खेल आयोजन खिलाड़ियों के विकास के साथ युवाओ को जोड़ने की प्रयास सराहनीय है।खेल में हार जीत होती रहती है।हार जीत को भूलकर अनुशासित होकर खेलने से लक्ष्य की प्राप्ति होती है। खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर हमे और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किये।खिलाड़ी बंधुओं राज्य स्तरीय खेल कर तमनार अंचल का नाम रोशन करें।

जिला पंचायत सदस्य बंशीधर चौधरी ने कहाकि अनुशासित खिलाड़ी हारते नही सीखते हैं। हार में क्या जीत में क्या किंचित नही भयभीत मैं को चरितार्थ करते खिलाड़ी भावना से खेलकर आगे बढ़ना चाहिए।खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होती है। अतिथि विनायक पटनायक भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने विजेता उपविजेता खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति को निर्विघ्न सफल आयोजन हेतु प्रोत्सहित किये।सरपंच जगन्नाथ सिदार ने सभी को को चिलचिलाती गर्मी में खेल के प्रति रुचि के तारीफ की, विजेंद्र विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों खेल प्रेमियों प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों काका आभार व्यक्त किया, श्री जागेश्वर निषाद जी ने सफल समापन की घोषणा किये।

फाइनल मैच में अंपायर दुर्गेश सिदार, पूरन सिंह,स्कोरर लक्ष्मीप्रसाद पटेल,कमेंट्री दुलेन्द्र पटेल, दुर्गेश पटेल, देवचरण पटनायक द्वारा किया गया। बबलु पटनायक जी एवम पंचायत का विशेष सहयोग रहा,

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रमेशचंद्र बेहरा,बंशीधर चौधरी जिला पंचायत सदस्य, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,सरपंच जगन्नाथ सिदार,उप सरपंच जगदीश साव,बीडीसी ज्ञानेश्वर प्रधान,जागेश्वर निषाद, बबलु पटनायक, देवार्चन साहु, शेखर बेहरा, दुर्गेश पटेल,देवचरण पटनायक, लक्ष्मीनिधि साव, कमलेश चौहान, पत्रकार दुलेन्द्र पटेल, गुलाब साव, अजय साव, जीवन पटेल, नीलकंठ राठिया सचिन राणा,विजेंद्र विश्वकर्मा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।



