जनपद तमनार में एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव पारित

जनपद तमनार में एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव पारित तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 30.4.2025 जनपद पंचायत तमनार में 30 अप्रेल बुधवार को जनपद अध्यक्ष जागेश सिंह सिदार की अध्यक्षता में एक देश एक चुनाव प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चा देश भर में हो रही है. सरकार भी इस पर विचार कर रही है. इस बीच रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत तमनार ने एक राष्ट्र एक चुनाव की दिशा में मील का पत्थर रख दिया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने के दौरान विकासकार्य प्रभावित होते हैं. एक चुनाव की आचार संहिता लगभग दो महीने चलती है. इस दौरान पूरा प्रशासनिक अमला व्यस्त रहता है. ग्राम पंचायत सचिव से लेकर कलेक्टर तक बिजी रहते हैं. ऐसे में ना सिर्फ समय बल्कि, पैसा और प्रशासनिक अमला चुनाव कार्य में लगा रहता है।
बैठक में जनपद अध्यक्ष जागेश सिंह सिदार,उपाध्यक्ष गायत्री बेहरा,सभापति घनश्याम मालाकार,सभापति गीतांजली सुकदेव पटनायक ,सभापति कमला सुभाष अग्रवाल, सहोद्रा दिलेश्वर सिदार, सम्पति सिंह सिदार, बालमती किसान, संजय कुमार टोप्पो, दिनेश बेहरा (दिनु), ओम प्रकाश बेहरा (कुशू) कन्हाई राम पटेल, कुन्ती सबल साय राठिया, नंदनी मनोज राय, गीता कामता पैकरा, देवसिंह राठिया, यज्ञसेनी उमेश सिदार, कल्पना ज्ञानेश्वर प्रधान,
जयनन्दन राठिया, प्रेमकुमारी पुरुषोत्तम राठिया सहित सभी जनपद सदस्यगण,सीइओ संजय कुमार चंद्रा अन्य वरिष्ठगणो की उपस्थिति रही।


