तमनार में सुशासन तिहार समाधान शिविर में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया हुए शामिल

तमनार में सुशासन तिहार समाधान शिविर में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया हुए शामिल
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 5.5.2025
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में 5 मई सोमवार को सुशासन तिहार समाधान शिविर तमनार,बुडिया,कसडोल गोढ़ी सहित 12 ग्राम पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों का पूर्व में प्राप्त आवेदन 3726 में 3558 आवेदन का निराकरण किया गया।

आज शिविर में 178 मांग एवं 8 शिकायत कुल 186 आवेदन प्राप्त हुए। समाधान शिविर में रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया,भाजपा नेता नरेश शर्मा,राजेन्द्र ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य बंशीधर चौधरी,रमेश बेहरा,जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार,गायत्री बेहरा,गीतांजली पटनायक, कन्हाई पटेल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा,स्वरूप पटनायक अन्य जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम रमेश कुमार मोर,तहसीलदार विकास जिंदल सीईओ संजय कुमार चंद्रा, विभागीय अधिकारी कर्मचारी गण शामिल हुए।

बता दें कि सुशासन तिहार तीसरे चरण की शुरुआत 5 मई से 31मई तक तमनार,हमीरपुर,चितवाही,धौराभांठा,सराईपाली,मिलूपारा में चलेगा। इस चरण में पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के समाधान के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। .

सांसद राधेश्याम राठिया ने कहाकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में “संवाद से समाधान” की पहल को आगे बढ़ाते हुए सरकार और जिला प्रशासन की सुशासन तिहार की पहल से गांव के किसान महतारी युवाओं के समस्याओं का शिविर में समाधान किया जा रहा है। .शिविरों में विभागीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से आवेदकों से मिलकर न केवल पहले से प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की जानकारी के साथ मौके पर ही नए आवेदन भी स्वीकार कर, उनका शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागों के योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनका लाभ उठा सकें। जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा ने कहाकि सुशासन तिहार समाधान शिविर का प्रचार प्रचार कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते ग्रामीणजनो के समस्याओ का समाधान करें। जनपद अध्यक्ष जागेश सिंह सिदार ने कहाकि सुशासन तिहार सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो,भाजपा सरकार की सुशासन तिहार में अधिकारी कर्मचारियो की अनुशासनहीन भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही की जाएगी।हितग्राहियों को चैक,राशनकार्ड व श्रम कार्ड प्रदाय किया गया।
लोक सभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया सुशासन तिहार अंतर्गत तमनार में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने विभागीय स्टालों को अवलोकन करते हुए उपस्थित जनसामान्य से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।




