धौराभांठा में सुशासन तिहार समाधान शिविर में हितग्राही हुए लाभान्वित @ प्रथम चरण में 2181आवेदनों पर 2168 निराकृत 13 लंबित एवं शिविर में 572 मांग व 34 शिकायत कुल 606 आवेदन

धौराभांठा में सुशासन तिहार समाधान शिविर में हितग्राही हुए लाभान्वित @ प्रथम चरण में 2181आवेदनों पर 2168 निराकृत 13 लंबित एवं शिविर में 572 मांग व 34 शिकायत कुल 606 आवेदन
तमनार @संदेशा 24दुलेन्द्र पटेल
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के धौराभांठा में सुशासन तिहार अंतर्गत 19 मई सोमवार को जांजगीर,टिहलीरामपुर,लिबरा,झिंका बहाल,टाँगरघाट,झरना,धौराभांठा,आमगांव,केशरचूंवा ग्राम पंचायत के जनसामान्य की मांग, समस्या एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

समाधान शिविर में 9 ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर प्रथम चरण में 2181 दिए गए आवेदनों पर 2168 निराकृत एवं 13 लंबित है विभागीय कार्यवाही की जानकारी के साथ ही शिविर में 572 मांग व 34 शिकायत कुल 606 आवेदन प्राप्त हुए।

समाधान शिविर में सुशासन तिहार तीसरे चरण में पहले व दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों के समाधान कर विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान किसानों को चेक,राशन कार्ड वितरण पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया गया।

रेल लाइन में धौराभांठा बस्ती आदर्श स्कुल स्कूल दुकान प्रभावित होने पर आवेदन दिया गया।

जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा ने कहाकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में “संवाद से समाधान” की पहल को आगे बढ़ाते हुए सरकार और जिला प्रशासन की सुशासन तिहार की पहल से गांव के किसान महतारी युवाओं के समस्याओं का शिविर में समाधान किया जा रहा है। सड़क बिजली पानी राशन पेंशन सहित नए आवेदन भी स्वीकार कर, उनका शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागों के योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनका लाभ उठा सकें। क्षेत्र उद्योगों से घिरा हुआ है।

इसलिए मेरी मांग है कि स्थानीय युवाओं को इन उद्योगों में रोजगार दिया जाए और जो ठेकेदारी प्रथा चल रही है, उसमें भी स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए। इससे क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल को क्षेत्र का गौरव भाग्य विधाता बताते रेल लाइन में प्रभावित नही करने आग्रह किया गया।

जनपद पंचायत अध्यक्ष जागेश्वर सिदार ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लिए सुशासन कोई नया कार्य नहीं, यह पार्टी के संस्कार में है। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब चार साल तक जनता से संवाद नहीं किया गया और अंतिम वर्ष में जनता से सिर्फ औपचारिक मुलाकात की गई। इससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस को जनता की कोई चिंता नहीं थी।

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जतिन साव ने कहाकि भाजपा सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रदेशभर के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पहले लोगों को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे और समय पर अधिकारी नहीं मिलते थे, लेकिन अब शासन स्वयं गांवों तक पहुँचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। सड़को का नवनिर्माण राजस्व लोकनिर्माण वन विभाग मिलकर प्रारम्भ करावें।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा,अध्यक्ष जनपद पंचायत तमनार जागेश सिदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीशचंद बेहरा,पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष जतिन्द्र साव,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,भाजपा नेता दयानन्द पटनायक, सभापति घनश्याम मालाकार,जनपद सदस्य ओमप्रकाश बेहरा,कन्हाई पटेल,ज्ञानेश्वर प्रधान,सरपंच संघ अध्यक्ष श्यामकुमार राठिया,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सरोज बेहरा,स्वरुप पटनायक पूर्व बीडीसी विवेक बेहरा, यशपाल बेहरा,सुकांति हेमसागर सिदार सरपंच धौंराभांठा, लिबरा सरपंच लक्ष्मी सिदार, राजेश गुप्ता महामंत्री भाजपा मंडल तमनार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं एसडीएम रमेश कुमार मोर,तहसीलदार विकास जिंदल,रिचा सिंह,सीईओ संजय चंद्रा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


