तमनार के बीईओ,बीआरसी ने नवाचारी शिक्षिका निर्मला पटेल का किया सम्मान

तमनार के बीईओ,बीआरसी ने नवाचारी शिक्षिका निर्मला पटेल का किया सम्मान
तमनार @संदेशा 24
जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ के वेंकट राव एवं जिला मिशन समन्वयक नरेंद्र कुमार चौधरी के दिशा निर्देश में ओपन लिंक फाउंडेशन जिले में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। जिसमें तमनार ब्लॉक से उत्कृष्ट कार्य के लिए एक शिक्षिका को विनोबा एप में ब्लॉक स्तरीय विजेता होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी तमनार मोनिका गुप्ता, विकासखंड स्रोत समन्वयक तमनार जे पी साहू एवं एबीईओ उत्तर कुमार सिदार ने प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया है।

सम्मानित होने वाले शिक्षिका में प्राथमिक शाला पाता से निर्मला पटेल है। अप्रैल माह में शिक्षिका ने अपने कार्यों और नवाचारी गतिविधियों को विनोबा एप में अपलोड किया था। विनोबा एप में अपलोड की गई गतिविधियों के विश्लेषण पश्चात उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षिका को चयनित किया गया था। विनोबा भावे की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफ एल एन, एवं अन्य शाला के कार्यों में सहयोग के साथ शाला के गतिविधि में भी सक्रिय रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विनोबा टीम से प्रोजेक्ट ऑफिसर पायल सिन्हा ने शिक्षक और ब्लॉक को बधाई दी ।



