तमनार में जिला स्तरीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर शुभारंभ

तमनार में जिला स्तरीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर शुभारंभ
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 21.5.2025 ……युवाओं को श्रेष्ठ संस्कारवान एवं चरित्रवान व्यक्तित्व गढ़ने तथा युवाओं के समस्याओं का समाधान हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रांतीय / जिला युवा प्रकोष्ट द्वारा जिला स्तरीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर 21 मई से 25 मई तक गायत्री शक्ति पीठ एवं मंगलम भवन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ भारत माता गायत्री माता की पूजा अर्चना कर अतिथियों व युवाओ को प्रमुख ट्रस्टी अश्वनी पटनायक, मुकेश पटनायक एवं परिजनों द्वारा तिलक रोली अक्षत पुष्प से सम्मानित कर अभिनन्दन किया गया।
शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विशषज्ञयो की टोली द्वारा शिविर में पावर पाईंट प्रोजेक्टर से जीवनोपयोगी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में युवाओं को उनके व्यक्तित्व विकास, जीवन लक्ष्य और करियर निर्माण, तनाव प्रबंधन, बुद्धि बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीके, समय प्रबंधन, स्वास्थ्य संरक्षण, योग और प्राणायाम के साथ-साथ व्यसन मुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा ने युवाओं को शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण शिविर में शामिल होने पर बधाई देते कहाकि युवाओ का परिवार समाज व राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। युवा वायु की तरह होते है।वरिष्ठगण कहते है कि पढ़ाई के साथ कढाई भी जरूरी है। आप सभी शारीरिक मानसिक बौद्धिक रूप से सशक्त संस्कारवान बनकर राष्ट्र की सेवा करें।

शिविर में जिला संघ चालक विजय शकंर पटनायक,समारोह अध्यक्ष सुश्री गुलापी सिदार सरपंच,मुकुन्दमुरारी पटनायक,अश्वनी पटनायक हीरा लाल जायसवाल ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा संस्कार चरित्र निर्माण पर जोर दिया और इस प्रकार शिविर आयोजन के लिए गायत्री परिवार को बधाई दी, शिविर के उदघाटन सत्र में रायगढ़ जिला के सभी विकास खंडो से गायत्री परिजनों की उपस्थिति सराहनीय रही।



