गायत्री परिवार द्वारा तमनार में नशा मुक्ति रैली निकाली

गायत्री परिवार द्वारा तमनार में नशा मुक्ति रैली निकाली
तमनार @संदेशा 24तमनार में व्यसन मुक्ति रैली गायत्री परिवार द्वारा निकाली गई। विदित हो दिनांक 21 में से 25 मई तक पांच दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ तमनार एवं जिला युवा प्रकोष्ठ रायगढ़ द्वारा किया गया है।
इसमें पूरे जिले के युवक युवतियों को व्यक्तित्व निर्माण, बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि, तनाव प्रबंधन, जीवन जीने की कला, कैरियर निर्माण आदि विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज शिविर के तीसरे दिवस सभी शिविरार्थियों एवं गायत्री परिजनों द्वारा नगर में आज एक विशाल व्यसन मुक्ति रैली नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए निकाली गई। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गो, गलियों से भ्रमण करती हुई बस स्टैंड तमनार पर समाप्त हुई। रैली में नशे करने वाले नशेड़ी कुमार की शवयात्रा निकाली गई। जिसमें उसके परिजन विलाप करते हुए पूरे नगर भ्रमण किया। सभी युवक युक्तियां द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित स्लोगन, नारों द्वारा नगर वासियों को व्यसन और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में नशेड़ी कुमार की अंत्येष्टि बस स्टैंड तमनार पर की गई। जहां नगर के सभी लोग प्रमुख जनों, रैली में शामिल शिविरार्थियों को टोली प्रमुख श्री चम्पेश्वर साहू जी एवं नगर के गणमान्य प्रमुख श्री विजय शंकर पटनायक जी द्वारा संबोधित किया गया। सभी परिजनों ने एवं उपस्थित जनसमुदाय ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। इस रैली को सफल बनाने में प्रमुख सहयोग श्री अश्विनी कुमार पटनायक, श्री जनक राम साहू, लक्ष्मीराम राणा,रोहित साहू,मुकुंद मुरारी पटनायक, पतालूराम साव, मुकेश पटनायक,संजय गौतम, चमन गौतम, अर्जुन चंद्र, भुवनेश्वर साहू,शंकर जायसवाल, जंबोवती जायसवाल, इंदु राणा, रुद्र नायक, अनितंजलि साहू, मीना महंत, यशवंत सिंह, विनीता कुमारी, पुष्पा श्रीवास, परिवराजक जागेश्वर यादव, मुकेश श्रीवास, देव कुमार गुप्ता एवं सभी सक्रिय परिजनों सराहनीय योगदान रहा।


