पीएमश्री तमनार में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास हेतु समर कैंप का आयोजन

पीएमश्री तमनार में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास हेतु समर कैंप का आयोजनतमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 25.5.2025सीखना संयोग से प्राप्त नहीं होता, इसे उत्साह और परिश्रम के साथ प्राप्त किया जाना चाहिए।” इस सुविचार को साकार करते हुए वर्तमान में अंचल में प्रतिष्ठित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमनार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समग्र शिक्षा रायगढ़ के निर्देशानुसार विद्यालय के प्राचार्य बी. के. वर्मा जी के नेतृत्व तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास हेतु “समर कैंप” के दूसरा चरण का आयोजन दिनांक 18.05.2024 से 27.05.2025 तक किया जा रहा है। इस समर कैंप में विद्यार्थीगण प्रत्येक गतिविधि में हर्ष के साथ बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसके तहत समर कैंप में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी प्रतिभा निखार हेतु समग्र शिक्षा रायगढ़ द्वारा प्रति दिवस की विविध गतिविधियों की समय सारणी उपलब्ध कराई गई है। इस समर कैंप में विद्यालय के शिक्षक उपस्थित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए विद्यार्थियों को स्वयं करके सीखने हेतु अवसर दे रहे हैं और विद्यार्थी भी उपरोक्त गतिविधियों में अपनी मनपसंद गतिविधि को तन मन एवं लगन से पूरा कर रहे हैं साथ ही इस गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उचित स्वल्पाहार, ठंडा पानी व कूलर की व्यवस्था भी की गई है।
इस समर कैम्प में विद्यार्थियों को दिवस वार नृत्य, संगीत, नाटक कला, मास्क बनाना, सेल्फी जोन का निर्माण करना, कबाड़ की चीजों से खिलौना बनाना, ओरिगामी कला, शिल्प कला, फूलों एवं मोतियों से माला बनाना, इंग्लिश स्पोकन, इंग्लिश स्टोरी सुनाना, मिट्टी शिल्प, बागवानी, गणित व विज्ञान की अवधारणा से संबंधित मॉडल का निर्माण करना आदि गतिविधियों का ज्ञान एवं प्रदर्शन सिखाया जा रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य बी के वर्मा जी ने समग्र शिक्षा रायगढ़ के इस पहल की महत्ता बताते हुए कहा कि इस समर कैंप का लाभ सीधे तौर पर विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक व सर्वांगीण विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि विद्यार्थियों द्वारा जिस तरह से इस कार्यक्रम में भाग लिया जा रहा है और विभिन्न गतिविधियां स्वयं करके सीखी जा रही हैं निश्चित रूप से भविष्य में सफलता की ओर ले जायेंगी। इस समर कैंप को प्रतिदिन व्यवस्थित रूप से पूरा कराने में मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार पटेल, इवा रानी मिंज, अनुराधा भूपाल, अंकिता साहू, देवाशीष मिश्रा, पंकज बडा एवं सभी शिक्षकों का योगदान रहा है।


