तारामंडल कार्यक्रम में पीएमश्री तमनार के सैकड़ों बच्चे शामिल

तारामंडल कार्यक्रम में पीएमश्री तमनार के सैकड़ों बच्चे शामिल
तमनार @संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार में तारामंडल कार्यक्रम का आयोजन 26.05.2025 को जिला प्रशासन रायगढ़ के सहयोग से किया गया । इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन O2 प्लेनेटेरियम संस्था रायपुर की ओर से प्रदर्शित की गई।

इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को प्राचीन ब्रह्मांड, अंतरिक्ष ज्ञान, ब्लैक होल, आकाश गंगा,उल्कापिंड गिरने से डायनासोर का विलुप्त होना, ग्रह एवं नक्षत्रों, सूर्य एवं चंद्र ग्रहण की घटनाओं, चंद्रमा एवं चंद्रयान, लोगों द्वारा अंतरिक्ष यात्रा आदि से संबंधित ज्ञान 3 डी और 360 डिग्री वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया

जिससे कि विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष अनुभव हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय एवं दूसरे विद्यालयों से छात्र – छात्राएं, शिक्षक एवं पालक लगभग 400 लोग शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय के प्रिंसिपल बीके वर्मा,शिक्षक उमेश पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, इवा रानी मिंज, अनुराधा भूपाल, अंकिता साहू, देवाशीष मिश्रा, पंकज बडा,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल सहित अभिभावकगणो एवं सैकड़ो छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।



