पूंजीपथरा टीआई सिंह टीम की बड़ी कार्यवाही .. करीब 17 लाख का अंतरराज्जीय कबाड़ पकड़ा … ओड़ीसा के 3 ट्रकों को MSP जाने से पहले पकड़कर जप्त किया 61 मीट्रिक टन कबाड़

पूंजीपथरा टीआई सिंह टीम की बड़ी कार्यवाही .. करीब 17 लाख का अंतरराज्जीय कबाड़ पकड़ा … ओड़ीसा के 3 ट्रकों को MSP जाने से पहले पकड़कर जप्त किया 61 मीट्रिक टन कबाड़
तमनार @ संदेशा 15.8.2020
उड़ीसा और झारखंड के ट्रकों में जमशेदपुर का अवैध कबाड़ लोड होकर रायगढ़ से एमएसपी स्टील प्लांट जामगांव के लिए निकले 3 ट्रकों को पूंजीपथरा टीआई अमित सिंह एवं उनकी टीम ने पूंजीपथरा ढाबा के समीप धर दबोचा। यह अवैध कबाड़ 61.560 मीट्रिक टन अर्थात लगभग 611 क्विंटल जप्त किया गया । इस अवैध कबाड़ की कीमती 16.70738रु आंकी गई है।

> पिछले ढाई साल से सप्लाई हो रहा था यह कबाड़
पकड़े गए ट्रक चालकों ने बताया कि वह ऐसा माल पिछले लगभग ढाई साल से यहां ला रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतने लंबे समय से आ रहे अवैध कबाड़ पर रायगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुजरने वाले इन ट्रकों पर और इनमें लोड अवैध कबाड़ पर पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ी।
अवैध कबाड़ खरीदने वाले एमएसपी कंपनी प्रबंधन और बेचने वाले शारदा इन जी व प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन को छोड़ा जाएगा या होगा एफ आई आर दर्ज …
ऐसे में जबकि बार-बार पुलिस की नजरों में धूल झोंक ते हुए अवैध कबाड़ की सप्लाई पिछले ढाई वर्ष से कर रहे ट्रकों और उनके चालकों को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो काबिले तारीफ है । …तो अब क्या अवैध कबाड़ खरीदने वाली कंपनी एमएसपी प्रबंधन और जमशेदपुर से अवैध कबाड़ की सप्लाई करने वाली कंपनी या इनकी आड़ में काम कर रहे कबाड़ माफिया पर पुलिस शिकंजा कसना चाहेगी या फिर केवल ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर इतने लंबे चौड़े अवैध कबाड़ की अंतरराज्जीय तस्करी मैं संलिप्त तस्करों और कंपनी प्रबंधन को यूंही बक्श दिया जाएगा।
> क्या है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जिले में अवैध कबाड़ पर कार्रवाई करने कार दिशा निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया था एडिशनल एसपी एवं सीएसपी अविनाश सिंह ठाकुर पूंजीपथरा में आ रहे और यहां से होकर गुजरने वाले अवैध कबाड़ पर निगरानी रखने मार्गदर्शन दे रहे थे इसी बीच पूंजीपथरा टीआई अमित कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि व्हीआईपी ढाबा के पास (1) ट्रक क्रमांक NL. 01 .K 5807,(2) ट्रक क्र OR,09,Q 1690,तथा (3) ट्रक क्र JH 05 AW 7362 में अवैध कबाड़ लोड खड़ा है कि सूचना तस्दीक हेतु ASI चंदन सिंह नेताम आर 735 नरेश रजक एवं आर.576 के मौके पर जाकर तस्दीक किया उपरोक्त वाहनों को चेक़ करने पर तीनों वाहनों में अवैध कबाड़ लोहा टीना, छड़, ऐंगल, सायकल फ्रेम मोटर साइकिल पार्ट, एवं अन्य कबाड़ सामान लोड पाया गया। मौके पर चालक शोभनाथ सिंह,मुंशी साव, एवं चालक पप्पू कुमार यादव निवासी जमशेदपुर झारखंड को धारा91 जा फौ का नोटिस अवैध कबाड़ लोड के वैध कागजात खरीदी बिल पेश करने दिया गया जो कोई कागजात पेश नही किया एवं मा शारदा इंजीवर प्रायवेट लिमिटेड जमशेदपुर के माध्यम से ग्राम समिति के पास से लोड कर रायगढ़ फैक्ट्री में बिक्री हेतु लाकर ग्राहक तलाश करना बताया गया जो उपरोक्त वाहनों में लोड अवैध कबाड़ सामान चोरी के सम्पत्ति होने के संदेश पर कुल 61.560 MT, अवैध कबाड़ कीमती 16.70738रुपये का धारा41(1-4) जा फौ के तहत जप्त कर ट्रक चालको को ज्यूडिशियल रिमांड पर रायगढ़ न्यायालय भेज गया।

