WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने ली सहकारी समितियों एवं मत्स्य पालकों की बैठक

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने ली सहकारी समितियों एवं मत्स्य पालकों की बैठक

*मत्स्य कृषकों एवं समितियों को मत्स्य उत्पादन कर आय दुगुनी करने हेतु किया प्रोत्साहित

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*विभागीय योजनाओं से मत्स्य कृषकों को लाभान्वित करने अधिकारियों को दिए निर्देश

रायगढ़ @संदेशा 24

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के मछुवारा वर्ग व सहकारी समितियों एवं मत्स्य पालकों के महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने मछुआरों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

बोर्ड के अध्यक्ष श्री मटियारा ने बैठक में मछली पालन विभाग अंतर्गत प्रधानमंंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थित मत्स्य कृषकों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर मत्स्य उत्पादन में वृद्धि कर आय दुगुनी करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सभी मत्स्य कृषकों सहित अन्य नागरिक तक पहुंचाने कहा। उन्होंने मत्स्य कृषकों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कहा। उन्होंने जिले के सभी मछुआ सहकारी समितियों की मांगे और समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
बैठक में सहायक संचालक मछली पालन श्री एम.के.पाटले ने विभाग के गतिविधियों से बोर्ड के अध्यक्ष श्री मटियारा को अवगत कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना व सहकार से समृद्धि योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत प्रस्तावित कार्ययोजना, किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को किस प्रकार से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने जिले में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र चांदमारी के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों सर्कुलर हैचरी, प्रजनक पोखर संवर्धन पोखर, पैकिंग शेड, भंडार कक्ष की जानकारी दी। इसके अलावा सहकारी समिति से आए हुए सदस्यों से बोर्ड के अध्यक्ष श्री मटियारा ने बातचीत कर उनके द्वारा मत्स्य उत्पादन में दिए योगदान के संबंध में व उन्हें मिलने वाले लाभ व किसी भी प्रकार की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।
बोर्ड के अध्यक्ष श्री मटियारा बैठक में उपस्थित सभी समूहों को समिति बनाने के लिए कहा ताकि योजनाओं का लाभ बेहतर रूप में मिले। उन्होंने मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने मछुआरों को आने वाली समस्याओं को लेकर भी शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में श्री सुरेश ढीमर, श्री राम चरण कोर्राम, श्री विजय धु्रव, श्री केवर्त, श्री अजय कुमार, श्री धनी जंघेल सहायक मत्स्य अधिकारी, श्री कृष्णा जायसवाल सहायक मत्स्य अधिकारी एवं श्री प्रशांत कुमार उरांव मत्स्य निरीक्षक सहित जिले के मछुआ समिति, मछुआ समूहों के सदस्य के साथ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए मत्स्य पालक*
बोर्ड के अध्यक्ष श्री मटियारा मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया। इनमें मत्स्य पालक छत्रपाल राठिया एवं तोपराम पटेल को आईस बॉक्स प्रदान किया गया। इसी तरह महेश राम भगत व करम सिंह बर्मन को जाल वितरण, बंजारी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित ग्राम कया को मछली पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टा आदेश वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
रायगढ़ में कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच, नियमों के पालन के दिए... ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने जिला प्... जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर तिहरा प्रहार — तमनार और ... फूलों की खुशबू से महकी किस्मत: एनएचएम योजना से किसान की आमदनी ... सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान की शुरुआत *सुबह-सुबह डेयरियों पर ... सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 27 अप्रैल से ... सुशासन तिहार 2026:सुशासन तिहार 2026: 4 मई से 10 जून तक जिले मे... जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सुहाई की तस्वीर रायगढ़ जिले में मलेरिया के मामलों में आई उल्लेखनीय कमी