तमनार में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण हेतु जिंदल व भाजपाइयो के साथ बैठक

तमनार में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण हेतु जिंदल व भाजपाइयो के साथ बैठक
तमनार @संदेशा 24 /दुलेन्द्र पटेल
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी औद्योगिक क्षेत्र तमनार में तेज रफ्तार वाहनों,
ओवरलोड एवं नशे की हालत में वाहन चलाने से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण, ओवरलोडिंग अन्य समस्याओं को लेकर जिंदल प्रबंधन, ट्रांसपोर्टर एवं भाजपा कार्यकर्ताओ जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक 28 मई को जेपीएल तमनार में रखी गई।
बैठक में ट्रेलर डम्फर वाहनों की तेज़ रफ़्तार ओवरलोड अन्य समस्याओं के सम्बंध में चर्चा परिचर्चा किया गया। जिंदल प्रबंधन द्वारा गोढ़ी से शारदा मंदिर धौराभांठा तक वालेंटियर व्यवस्था करने निर्णय लिया गया। अब वालेंटियरो द्वारा तेज रफ्तार वाहनों, ओवरलोडिंग ओवरटेक वाहनों की निगरानी रखी जायेगी।
जिंदल प्रबंधन ट्रांसपोर्टर एवं भाजपा कार्यकर्ताओ जनप्रतिनिधियों द्वारा इन समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार मॉनिटरिंग के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री सतीश बेहरा,उपाध्यक्ष अरूण राय, रमेश बेहरा जिला पंचायत सदस्य,बंशीधर चौधरी,जनपद अध्यक्ष जागेश सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,मण्डल अध्यक्ष सरोज बेहरा,स्वरूप पटनायक,पूर्व मंडलाध्यक्ष कैलाश पटनायक,जतिन्द्र साव,यादलाल नायक,सुखदेव पटनायक,दीपक पटनायक,,राजेश बेहरा,पितेश बेहरा,संजय पटेल अन्य गणमान्य नागरिक एवं जेपीएल के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।



