तमनार में विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन

तमनार में विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 5.6.2025 लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के तमनार में 5 जून गुरुवार को राष्ट्रीय वप्रदेश कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया। रैली बस स्टैंड मंगलम भवन से तहसील आदर्श चोक,बरभांठा तक संविधान बचाओ रैली’ में सैकड़ो लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक लालजीत सिंह राठिया,विधायक विद्यावती कुंजबिहारी सिदार,नगेन्द्र नेगी,अनिल शुक्ला,बिहारी पटेल,ठंडा राम बेहरा,रामलाल पटेल,विकाश शर्मा अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

रैली में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया.
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर संविधान के साथ छेड़छाड़ और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया. वक्ताओं ने कहा कि बीजेपी सत्ता के दुरुपयोग के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान बचाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई।सभी अतिथियों,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ग्रामीणों का सरपंच सुश्री गुलापी सिदार द्वारा आभार व्यक्त कर समापन किया गया।

विधानसभा स्तरीय रैली में लालनित सिंह राठिया विधायक धरमजयगढ़,विद्यावती कुंजबिहारी सिदार विधायक लैलूंगा,नरेंद्र नेगी जिला अध्यक्ष ग्रामीण,अनिल शुक्ला जिलाध्यक्ष शहरी,बिहारी लाल पटेल,ठंडा राम बेहरा,रामलाल पटेल,विकाश शर्मा संगठन जिला महामंत्री, शिव शर्मा,ओम सागर पटेल,सुरेंद्र चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष,रूपेश पटेल अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा,सुश्री गुलापी सिदार,अरूण गुप्ता,मुकुन्दमुरारी पटनायक,बबलू साहू,देवेंद्र शर्मा,कमलेश बैरागी,नरसिंग साहू,यशोमति सिदार,संपति सिदार,वीरेंद्र साह,उस्मान बेग,लीलाधर साहू,राजा खान,जयदयाल बेहरा अन्य सैकड़ो वरिष्ठ कांग्रेस नेता,युवा कांग्रेस एवं भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।



