नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह संपन्न

नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह संपन्न
तमनार @संदेशा 24
नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड तराइमाल में 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस समारोह की वृहद रूप से एवं धूमधाम से मनाया गया। 2025 में पर्यावरण दिवस का विषय प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना निर्धारित किया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत नलया स्टील एंड पावर लिमिटेड में 30.05.2025 से ही विभिन्न प्रतियोगिताओं, निबंध, चित्रकला, स्लोगन, किज, पर्यावरण ज्ञान प्रतियोगिता इत्यादि के साथ प्रारंभकी गई जिसमें संयंत्र के कर्मचारियों एवं कॉलोनी में निवासरत बच्चों ने बढ़ चढ़कर एवं बड़े ही उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया साथ ही पर्यावरण जागरूकता के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें जलवायु, भूमि प्रदूषण एवं प्लास्टिक प्रदुषण को समाप्त करना उनके नियंत्रण के उपाय एवं वृक्षारोपण के फायदे एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।

5 जून को पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयंत्र के डायरेक्टर एवं प्लांट हेड डॉ. एसएस राठी जी के द्वारा प्रातः 6;15 बजे प्रभात रैली के साथ की गई। रैली में कर्मचारियों, अधिकारियों एवं बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रभात रैली नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड से प्रारंभ होकर संयंत्र से होते हुए वृक्षारोपण स्थल पर पहुंची। प्लांट हेड डॉ. एसएस राठी जी एवं सभी उच्च अधिकारियों कर्मचारियों व बच्चों के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। वृक्षों के प्रति अपनी सहभागिता बनाए रखने के लिए उपस्थित सभी लोगों को डॉ. एसएस राठी जी के द्वारा हरित शपथ दिलाने के साथ प्रभात रैली का समापन किया गया।

संयंत्र में स्थित योगा सेंटर में पर्यावरण एवं सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री एम एल साहू जी के द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी उपरांत डायरेक्टर एवं प्लांट हेड डॉ. एस एस राठी जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। श्री राठी जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्लास्टिक प्रदुषण हमें एक ऐसी गंभीर चुनौती की ओर ध्यान आकर्षित करती है, जो हमारी धरती, हमारे महासागरों, हमारी जैव-विविधता और हमारे स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। प्लास्टिक प्रदूषण आज एक वैश्विक संकट का रूप ले चुका है, जो न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि हमारी भावी पीढ़ियों के लिए भी खतरा बन रहा है। हमारे चारों ओर देखें समुद्र तटों पर, नदियों में, जंगलों में, और यहाँ तक कि हमारे शहरों की सड़कों पर प्लास्टिक कचरे का अंबार है।

हर साल लाखों टन प्लास्टिक हमारे पर्यावरण में प्रवेश करता है, जिससे समुद्री जीवों की मृत्यु हो रही है, मिट्टी की उर्वरता कम हो रही है, और सूक्ष्म प्लास्टिक (माइक्रोप्लास्टिक) हमारे भोजन और पानी के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश कर रहा है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसे हम अब और नजरअंदाज नहीं कर सकते इस चुनौती का सामना करने की जिम्मेदारी केवल सरकारों या संगठनों की नहीं है- यह हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। यह विश्व पर्यावरण दिवस हमें एक अवसर देता है कि हम अपनी धरती की प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प हैं। यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि एक सतत प्रयास का आह्वान है। आइए हम सब मिलकर यह प्रतिज्ञा करें कि हम प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्त करने के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करेंगे। हमारा एक कदम, एक बदलाव ता सकता है। हमारी धरती, हमारा भविष्य इसे बचाने की जिम्मेदारी हमारी है।
कार्यक्रम के अंत में, आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए प्रतियोगियों को संयंत्र के डायरेक्टर एवं प्लांट हेठ डॉ. एसएस राठी जी के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया तथा उपस्थित सभी कर्मचारियों के द्वारा रोपित पांच सौ वृक्षों को पूरे वर्ष देखरेख करने की शपथ ती तत्पश्चात पर्यावरण प्रबंधन विभाग ने उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं बच्चों को धन्यवाद प्रेषित किया गया।



