40 वां चक्रधर समारोह 2025 टेन्ट-पण्डाल, लाईट एवं साउण्ड सिस्टम के संबंध में समिति गठित
40 वां चक्रधर समारोह 2025 टेन्ट-पण्डाल, लाईट एवं साउण्ड सिस्टम के संबंध में समिति गठित
रायगढ़ @संदेशा 24
कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी ने 40 वां चक्रधर समारोह 2025 के सफल आयोजन के लिए टेन्ट-पण्डाल, लाईट एवं साउण्ड सिस्टम के संबंध में समिति का गठन किया है। गठित समिति में अतिरिक्त कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण कुमार भगत, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी नाजरात शाखा श्रीमती रेखा चन्द्रा, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, कार्यपालन अधिकारी लो.नि.वि.(भ./स.)रायगढ़ श्री अमित कश्यप, छ.ग.रा.वि.वि.क.मर्या.रायगढ़ श्री रामकुमार राव तथा लो.नि.वि.(वि./यां.)श्री नारायण सिंह को सदस्य बनाया गया है। उक्त समिति टेन्ट-पण्डाल, लाईट एवं साउण्ड सिस्टम के संबंध में अपना सुझाव देगी तथा अंतिम निर्णय अध्यक्ष आयोजन समिति चक्रधर समारोह-2025 का होगा।


