तराईमाल में अंकुर गौटिया स्मृति कप किकेट प्रतियोगिता विजेता केंसरा उप विजेता बडोरा

तराईमाल में अंकुर गौटिया स्मृति कप किकेट प्रतियोगिता विजेता केंसरा उप विजेता बडोरा
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 6.6.2025
केलो नदी माँ बंजारी के गोद मे बसे ग्राम तराईमाल में स्व. अंकुर मालाकार (गौटिया जी) स्मृति कप प्रथम वर्ष रात्रिकालिन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई .से 5 मई तक 2025 को मुख्य किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनिति राठिया,अध्यक्षता घनश्याम मालाकार,विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा,सभापति गीतांजली पटनायक,अनन्त राम भगत,पंचराम मालाकार,श्याम मालाकार,पितरु मालाकार,सुनील मालाकार,शुभम मालाकार,खीरसाग़र मालाकार,शिवराज चौहान अन्य अतिथियों की उपस्थिति में फाइनल मैच पुरुस्कार वितरण किया गया।
सर्वप्रथम भारतमाता बजरंगबली,बेट बाल, स्टाम्प की पूजा अर्चना कर अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में विजेता केंसरा,उप विजेता बडोरा सकती,बेस्ट बॉलर नागा,बेस्ट फिल्डिंग नागा,मैन ऑफ दी मैच सुमित बेस्ट बेटमैन सुमित अन्य को पुरूस्कृत किया गया।
पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने कहाकि खेल से हमे शारीरिक मानसिक विकास के साथ अनुशासन की सीख मिलती है। खिलाड़ियों को जीत में गुमान नही और हार में हताश नही होते विजेता उपविजेता सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलकर आगे बढ़ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने उत्साहवर्धन किया गया।

समाजसेवी अंकुर गौटिया जी की स्मृति यह प्रतियोगिता भव्य आयोजन हेतु सभी को बहुत बहुत धन्यवाद।अतिथि रमेशचन्द्र बेहरा जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि लगन व उत्साह के साथ अनुशासित होकर खेलने से अवश्य सफलता मिलती है। क्रिकेट खेल प्रतियोगिता खेल आयोजन खिलाड़ियों के विकास के साथ युवाओ को जोड़ने की प्रयास सराहनीय है।खेल में हार जीत होती रहती है।हार जीत को भूलकर अनुशासित होकर खेलने से लक्ष्य की प्राप्ति होती है। खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर हमे और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किये।खिलाड़ी बंधुओं राज्य स्तरीय खेल कर तमनार अंचल का नाम रोशन करें।। प्रतियोगिता में स्थानीय उद्योग नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड तराईमाल, एनआरवीएस स्टील,सिंघल इंटरप्राइजेज,बीएस स्पंज का सराहनीय योगदान रहा।
किकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रू. 51,000/- एवं कप,द्वितीय पुरस्कार रू. 21,000/- एवं कप ,मेन ऑफ द मैच फाइनल आकर्षक पुरस्कार माँ सेलकॉम सुनील मालाकार के द्वारा,बेस्ट आल राउंडर आकर्षक पुरस्कार तुलसी गुडस् केरीचर गुडड्डु राम के द्वारा,बेस्ट बॉलर आकर्षक पुरस्कार जग्गरनाथ रोड लाइंस सोहन यादव के द्वारा,बेस्ट बल्लेबॉज आकर्षक पुरस्कार पप्पु सिंग राजपुत के द्वारा,

मेन ऑफ द सीरीज रेंजर साईकिल मो. फिरोज के द्वारा,बेस्ट फील्डर आकर्षक पुरस्कार सनोज सिंग के द्वारा बेस्ट दर्शक आकर्षक पुरस्कार (दुर्गेश सेलून) के द्वारा, प्रत्येक मैच में 1 ओवर में हैट्रिक छक्का मारने पर 501 रू. नगद राशि (कोमल साहु) के द्वारा, हैट्रिक चौका मारने पर 501 रू. घनश्याम मालाकार (जनपद सदस्य) के द्वारा, हैट्रिक विकेट लेने पर 501 रू. (रवि गुप्ता) के द्वारा, प्रत्येक मैच के पहले ओवर में छक्का मारने पर 101 रू. पंच राम मालाकार (भूतपुर्व उप-सरपंच) के द्वारा, प्रत्येक मैच के पहले ओवर में चौका मारने पर 101 रू. खीरसागर मालाकार के द्वारा, प्रत्येक मैच के पहले ओवर में विकेट लेने पर 101 रू. करूणाकर मालाकार के द्वारा, प्रत्येक मैच में दर्शक द्वारा कैच लेने पर 101 रू. मुकेश मालाकार के द्वारा दिया गया।



