तमनार
सरपंच संघ तमनार का बैठक आयोजित

सरपंच संघ तमनार का बैठक आयोजित तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
सरपंच संघ तमनार द्वारा 11 जुलाई शुक्रवार को तमनार में अध्यक्ष श्यामकुमार राठिया,गुलापी सिदार,शिवपाल भगत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।

जनपद पंचायत तमनार के समस्त ग्राम पंचायत में डीएमएफ से स्थानीय पंचायतों में विकास निर्माण कार्य करने,14 ग्राम पंचायत में आवास प्लस काम पर रोक लगाने से हितग्राही को आवास प्लस से वंचित होने, ग्राम पंचायत सरईटोला आश्रित ग्राम मुडागाँव के नाम से दिनांक 08/10/2022 कों जयशंकर राठिया के अध्यक्षता में फर्जी ग्राम सभा का प्रस्ताव महाजेनको द्वारा एवं अधिकारियों के मनमानी पर रोक लगाने संबंधी विषयो पर चर्चा परिचर्चा की गई। सरपंच संघ तमनार द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेकर कलेक्टर रायगढ़ जनदर्शन में आवेदन देने निर्णय लिया गया।



