तमनार फ्लाई ऐश परिवहन संघ ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

तमनार फ्लाई ऐश परिवहन संघ ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
तमनार @संदेशा 24
तमनार फ्लाई ऐश परिवहन संघ ने जिंदल पॉवर प्लांट में भू-प्रभावित, स्थानीय वाहन मालिकों एवं ठेकेदारों को प्राथमिकता देने एसडीएम घरघोडा को ज्ञापन सौपा गया है। ज्ञापन में जिंदल पॉवर लिमिटेड तमनार में भू-प्रभावित, स्थानीय वाहन मालिकों एवं ठेकेदारों का जमीन प्लांट एवं माइंस में प्रभावित हुआ है उसके एवज में हमको जिंदल प्रबंधन हमको हमारे क्षमता एवं योग्यता के अनुसार प्लांट में काम दिया गया था, जो कि आज लगभग बंद होने के कगार पर पहुँच गया है।

जिससे स्थानीय लोगों का परिवार गुजर बसर करना समस्या ग्रस्त हो गया है।

हमारी प्रमुख समस्याएँ 1. फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग में बाहरी ठेकेदारों एवं 2-पॉइंट की गाड़ियों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए।2. ओवरलोड परिवहन के चलते आम जनता, ट्रांसपोर्टर, जिंदल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन सभी को आए दिन विभिन्न समस्याएँ जैसे कि सडकों का स्थिति जर्जर हो जाना, आए दिन सडकों पर दुर्घटनाएं होते रहना और पर्यावरण प्रदूषण आदि होती ही रहती हैं, अतः ओवरलोड परिवहन बंद कर के फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टेशन का दर प्रति टन भाड़ा बढाया जाए । 3. हमारे स्थानीय भू-प्रभावित लोग कंपनी में जमीन देकर कंपनी में अपनी क्षमता एवं योग्यता के अनुसार विभिन्न प्रकार के काम कर के अपने परिवार का गुजर-बसर करते आ रहे थे, किन्तु वर्त्तमान में प्लांट के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में बाहरी ठेकेदारों का सभी कार्यों में बोल-बाला है, इसको पूर्व अनुसार सभी स्थानीय ठेकेदारों को कार्य वितरित किया जाए। तीन दिवस के भीतर सुनिश्चित करने की महानुकम्पा करें। उचित एवं संतोषजनक समाधान प्राप्त न होने की स्थिति में हम पूर्ण आर्थिक नाकेबंदी करने के लिए विवश रहेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिंदल प्रबंधन एवं प्रशासन की रहेगी।


