पिता ने अपने तीन बच्चों को उफनाती मांड नदी में फेंक कर खुद भी लगाई छलांग…

पिता ने अपने तीन बच्चों को उफनाती मांड नदी में फेंक कर खुद भी लगाई छलांग…
रायगढ़ @ संदेशा 16.8.2020
एक पिता ने अपने तीन पुत्रों को उफनाती हुई मांड नदी में पुल से नीचे फेंक दिया और स्वयं भी छलांग लगा दी। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो खरसिया पुलिस गोताखोरों को साथ लेकर राहत बचाव कार्य में जुट गई । यद्यपि इस घटना के बाद इस बात की संभावना कम ही है कि कोई जीवित बचा हो लेकिन अब तक तीनों बच्चों एवं पिता की तलाश जारी है।बताया जा रहा है कि अपने तीन बच्चों को नदी में फेंक कर खुद भी छलांग लगाने वाले एसईसीएल कर्मी कार्तिकेश्वर राठिया पिता तीज राम राठिया की मानसिक अवस्था सही नहीं थी और वह शराब का सेवन करता था । ऐसे में आज सुबह अपने तीन बच्चों अपने तीन मासूम बच्चों खीर सागर उम्र 5 साल नर्मदा उम्र 3 साल और तेज प्रकाश 7 माह को उफनती नदी में फेंक कर खुद भी छलांग लगा लिया है।
इस संबंध में खरसिया क्षेत्र के एसडीओपी पीतांबर पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि राहत बचाव के कार्य जारी है। गोताखोरों की मदद ली जा रही है ताकि सर्चिंग तेजी से हो सके नदी का बहाव तेज है इस वजह से गोताखोरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


