घटोरिया धाम कसडोल से श्री सत्यनारायण बाबाधाम कोसमनारा हेतु कांवड़ यात्रा

घटोरिया धाम कसडोल से श्री सत्यनारायण बाबाधाम कोसमनारा हेतु कांवड़ यात्रा
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
केलो बनांचल के केलो नदी से लगे घटोरिया धाम कसडोल से बाबाधाम कोसमनारा हेतु सैकड़ो शिवभक्त श्रद्धालुओं कावड़ियों द्वारा सावन का तीसरा सोमवार दिनांक 27.7.2025 रात्रि को कांवड़ यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कांवड़ यात्रा रात्रि 12 बजे से प्रारम्भ होगी सभी श्रद्धालुओं के लिए घटोरिया धाम में रुकने एवं पूड़ी सब्जी की व्यवस्था की गई है।वही 27 किमी शक्ति से शिव की कांवड़ यात्रा में शामिल होकर अपनी मनोकामनाएं प्राप्त करें।

भैंसगढ़ी,बड़गांव उर्दना अन्य जगह पर शिवभक्तों द्वारा चाय बिस्किट पानी की व्यवस्था की गई है।शिव भक्तों द्वारा आस्था श्रद्धा भक्तिभाव से मनोकामना फल बेलपत्र पुष्प दूध गंगा जल कांवर में लेकर गाजे बाजे डी जे साउंड के साथ नाचते गाते जयकारा बोल बम ॐ नमः शिवाय हर हर महादेव उद्घोष के साथ अभिषेक किया जाएगा।
घटोरिया पूजन व जलाभिषेक पदयात्रा समिति कसडोल द्वारा बेहतर व्यवस्था की जा रही है।



