तमनार
तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ झिंकाबहाल के ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम

तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ झिंकाबहाल के ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम
तमनार @संदेशा 24
जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत झिंकाबहाल में जिन्दल पावर लिमिटेड तमनार का मुख्य सड़क संचालित है जिसके परिचालन से ग्राम झिकाबहाल के ग्रामवाली को बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिसको लेकर सरपंच सीता सिदार एवं उप सरपंच संजय पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा सोमवार को 8 बजे चक्का जाम किया गया।
जिसमे मुख्य मांग सड़क में दो जगह वैरिकेट लगाना,मुष्य सड़क में दो जिंदल गार्ड की तैनाती,सड़क में धुल इस्ट निवारण होतु सफाई कर्मी व मशीन,ग्राम झिंकावहाल के स्कूली बच्चे को बस सेवा, ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल वावस्या करने उपरोक्त मांगो को यथाशिघ्र पूरा नही होने पर तीन दिवस के बाद पुनः अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जावेगा।




