स्वास्थ्य विभाग बरमकेला द्वारा कोरोना वारियर्स का किया गया सम्मान.. बीएमओ डॉ अवधेश की कार्यशैली की हो रही चहुँओर सराहना

स्वास्थ्य विभाग बरमकेला द्वारा कोरोना वारियर्स का किया गया सम्मान..
बीएमओ डॉ अवधेश की कार्यशैली की हो रही चहुँओर सराहना

बरमकेला @ संदेशा (मोहन नायक)
कोरोना महामारी इस दौर में अपनी ड्यूटी के साथ अगर सबसे बड़ी सेवा कोई कर रहा है तो वह है हमारे डॉक्टर और स्वास्थ्य अमला।कही किसी अपवाद को छोड़ दिया जाये तो पूरे देश में इनकी सेवा भावना को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमिताभ बच्चन और कोरोना से जंग जीतकर आये प्रायः हरेक ब्यक्ति ने किया है।लेकिन क्या इतना ही काफी है?जो अपने घर परिवार की चिंता करते हुए भी सबसे पहले अपनी ड्यूटी अपनी फर्ज निभा रहे।ऐसे ही दुर्गम गांवो में भी और पोज़िटिव मरीजो से लेकर टेस्टिंग और सभी ब्यवस्थाओ में अपनी निरन्तर सेवा दे रहे जमीनी अमला को जो जाने अनजाने में कई बार अच्छा करके भी लोगो का कोपभाजन का शिकार होते हैं, फिर भी फर्ज निभाने से नही चूकते।ऐसे सेवाभावी स्वास्थ्य अमला की हौसला आफजाई करने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरमकेला में विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अवधेश पाणिग्राही ने उनका सम्मान किया ।इन कोरोना वारियर्स की जज्बा को सलाम किया।जिससे वे और उत्साह से काम करने का संकल्प लिया तो वहीँ दूसरे कर्मचारी इनसे प्ररेणा लेंगे।
विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश पाणिग्राही के इस कदम की खूब सराहना हो रही हैं।उनकी यही कार्यशैली के कारण समूचे बरमकेला ब्लॉक में स्वास्थ्य की दिशा में बेहतर काम हुए हैं।जिसके परिणाम स्वरूप बरमकेला के अलावा लेन्ध्रा और सरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रदेश स्तर पर पुरस्कार मिल चुके हैं।हालाकि इस सबका श्रेय वे अपने उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के अलावा लोगो के सकारात्मक सहयोग को देते हैं।यधपि वर्तमान स्थिति में स्वास्थ्य अमला की सेवा भावना एवं सक्रियता की सबसे अधिक जरूरत है और इस काम को गति देने की दिशा में वारियर्स का सम्मान एक बहुत ही बेहतर कदम है जो डॉ अवधेश की जमीनी अमला को निखारने की दिशा में एक सच्चा प्रयास है।

आज स्वाधीनता दिवस पर सम्मान पाने वाले वारियर्स को हमारी भी शुभकामना हैं।आजादी के परवानो ने अपनी जान की परवाह किये बैगर देश को अग्रेजो से मुक्त कराया ठीक वैसे ही ये कोरोना के विरुद्ध लड़ने वाले वारियर्स का प्रयास जरूर रंग लायेगा और भारत कोरोना मुक्त होकर रहेगा।तब तक सावधानी और नियमो का पालन करना हम सबका महती जिम्मेदारी भी है।


