WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
तमनार

नलवा स्टील एवं पावर लिमिटेड में 79 वां स्वतंत्रता दिवस जोरशोर एवं हर्षोल्लाष के साथ सम्पन्न

नलवा स्टील एवं पावर लिमिटेड में 79 वां स्वतंत्रता दिवस जोरशोर एवं हर्षोल्लाष के साथ सम्पन्न
तमनार @संदेशा 24नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड ने अपने प्रशासनिक भवन मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के डायरेक्टर एवं प्लांट हेड डॉ. एस एस राठी उपस्थित थे। समारोह में नलवा के अधिकारियों, कर्मचारियों, ओ.पी. जिंदल स्कूल, तराईमाल के शिक्षकों, शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ओ.पी. जिंदल स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. एस.एस. राठी को गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक स्वागत के साथ हुई। इसके उपरांत सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड की सलामी मुख्य अतिथि ने ली एवं डॉ. एस एस राठी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह ने देशभक्ति से भरा माहौल बनाया।


तत्पश्चात डॉ. एस एस राठी जी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने सभी से एकजुट होकर देश के विकास और समृद्धि में योगदान देने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

डॉ. एस एस राठी जी ने अपने संबोधन में कहा कि जेएसपीएल के संस्थापक एवं हमारे प्रेरणास्त्रोत श्री ओ पी जिंदल जी (बाऊजी) के आशीर्वाद से एवं चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी के मार्गदर्शन में नलवा निरंतर प्रगति कर रहा है एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने में नलवा भी अपना संपूर्ण योगदान दे रहा है। डॉ एस एस राठी जी ने जिंदल समूह के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी का संदेश पढ़ कर सुनाया जिसमें उन्होंने कहा- “हमें गर्व है कि विगत वर्षों में विभिन्न चैलेंज के बावजूद परम आदरणीय बाबूजी के आशीर्वाद एवं विजनरी लीडरशिप में हमारी कंपनी में अच्छा प्रदर्शन किया है हमारी कंपनी को यह ताकत मिली है राष्ट्रीय एकता और अखंडता के सर्वोच्च प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से।बाबू जी कहा करते थे जो देश के लिए अच्छा है वही हमारी कंपनी के लिए भी अच्छा है इसलिए अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की प्रेरणा से हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाएं।कंपनी के लिए हमारा समर्पण देश के प्रति समर्पण है क्योंकि हम राष्ट्र निर्माण में योगदान कर रहे हैं हमें गर्व है कि आदरणीय चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी के मार्गदर्शन में नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड कामयाबी की बुलंदियों को छुआ है और हम सभी मिलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में बाबूजी के सपनों को साकार कर रहे हैं।


डॉ. एस एस राठी जी ने नलवा की उपलब्धियों के विषय में बताते हुए कहा कि हमारा लगातार प्रयास नलवा स्टील को ग्रेट प्लेस टू वर्क बनाने का रहता है जिसमें आप सभी के सहयोग से हमारे प्लांट में सभी की सुरक्षा अच्छा वातावरण बेस्ट हाउसकीपिंग के साथ बेहतर कार्य का वातावरण दे सके हमारी कॉलोनी भी हम सभी के सहयोग से सुंदर व स्वस्थ एवं स्वच्छ बनी रहे इस पर कार्य कर रहे हैं इस प्रयास हेतु नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड को मिड साइज कैटेगरी में एक बार फिर से फरवरी 2025 से फरवरी 2026 की अवधि हेतु ग्रेट प्लेस टू वर्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
डॉ. एस एस राठी जी ने नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड की अगली उपलब्धियों की कडी में बताया कि दो नयी पाइप मिल जो कि एशिया की सबसे बड़ी हैं DFT पाइप मिल हैं जिसका उत्पादन शुरू हो चुका है एवं तीसरी पाइप मिल का इंस्टालेशन एवं कमीशनिंग जल्द ही पूरा कर उत्पादन शुरू कर देगी । पाइप मिल के साथ ही SSD में Production भी शुरू हो चुका जिसकी कैपेसिटी 150000 MT है जिसे achieve करने की ओर हमारे शेड एक्सपेंशन और अत्याधुनिक मशीनों के इरेक्शन कार्य जोरों से चल रहा है जल्द ही हम इसे कंप्लीट कर अपनी पूर्ण कैपेसिटी का प्रोडक्शन अचीव कर लेंगे पाइप मिल और एसएसडी को मिलाकर NSSL की कुल उत्पादन क्षमता 9 लाख MT हो जाएगी। ग्रीन एनर्जी को ध्यान में रखते हुए हमने सोलर पावर के लिए पैनल्स इंस्टॉल किए हैं जिससे यहां की टोटल पावर की पूर्ति सोलर पावर से हो जाएगी। नलवा स्पेशल स्टील ग्रीन स्टील बनने की ओर अग्रसर है।
नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्तिकर आसपास के ग्रामों का विकास एवं जीवनस्तर उठाने के लिए संयंत्र के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी जिम्मेदारी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य आदि कार्यो के साथ सामाजिक उत्त्थान के लिए अपना पूर्ण योगदान दिया है एवं निरंतर प्रयासरत है।


नलवा स्थित ओपी जिंदल स्कूल जो कि अपनी उच्च स्तरीय शिक्षा एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए जाना पहचाना नाम बन चुका है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे स्कूल ने 10th एवं 12th बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत सफलता अर्जित की है, साथ ही समय समय हमारे स्कूल के बच्चे ओलंपियाड, विज्ञान प्रतियोगिता व खेलकूद प्रतियोगिताओ में अपना व ओपी जिंदल स्कूल का नाम रौशन करते रहे है। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक उपलब्धियां हासिल कर ओपी जिंदल स्कूल तराईमाल का नाम रोशन किया है। अब हम नई शिक्षानीति के अनुसार अपने स्कुल की शिक्षा गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ कर अपने आसपास के क्षेत्र के बच्चो को गुणवत्तापुर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है जिससे छात्र छात्राएं प्रदेश एवं देश कि प्रगति में अपना योगदान कर सकें।
कार्यक्रम विशेष में स्कूल के छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। तत्पश्चात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य परेड प्रदर्शन करने वाले सुरक्षा कर्मियों को पुरुस्कार से डायरेक्टर एवं प्लांट हेड श्री एसएस राठी जी द्वारा सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान्न वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
यह आयोजन नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड की ओर से देशभक्ति, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति... चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से ... छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्र... मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ...