देलारी के जर्जर शाला भवन को तोड़कर नया भवन बनाने कलेक्टर को आवेदन

देलारी के जर्जर शाला भवन को तोड़कर नया भवन बनाने कलेक्टर को आवेदन
तमनार @संदेशा 24
रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 17 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत देलारी स्थित है, जहां माध्यमिक शाला संचालित होता है। यह माध्यमिक शाला पिछले 12 वर्षों से पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है।
कई बार उच्च अधिकारियों को और पंचायत में इस विषय पर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जर्जर स्थिति को देखते हुए कोई बड़ी घटना ना हो इस वजह से प्राइमेरी स्कूल में माध्यमिक स्कूल को भी संचालित होता था। आज उस जगह पर बच्चों को पढ़ाया जाता है वह भवन भी जर्जर हो चुका है।
देश के अलग अलग राज्यों में तरह तरह की घटनाएं देखने और सुनने को मिलता है, समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से जिससे गांव में एक दहशत फैला हुआ है। अतः किसी प्रकार की बड़ी घटना ना हो इसके लिए तत्काल संज्ञान में लेते हुए माध्यमिक स्कूल भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करें जिससे यहां के बच्चे सुरक्षित माहोल में पढ़ सकें। हम आपको यह भी बताना चाहते है कि हमारा यह क्षेत्र उद्योगों से भरा हुआ है और यहां सी एस आर की राशि भी है जिससे स्कूल का निर्माण किया जा सकता है। देलारी के अधिनस्थ कम्पनी रायगढ़ स्पात एण्ड पावर प्रा. लि. है, इसी उद्योग के सी एस आर के माध्यम से स्कूल भवन जल्द से जल्द निर्माण करवानें शाला प्रबंधन विकास समिति द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया गया है।



