रायगढ़ फ्रेंड्स कालोनी में 11 व कोतरा रोड में 1 @ छत्तीसगढ़ में आज कुल 56 कोरोना पॉजिटिव

संदेशा @ दुलेंद्र पटेल 28.6.2020
छत्तीसगढ़ में आज अभी तक कुल 56 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वहीं रायगढ़ में फ्रेंड्स कॉलोनी से 11 एवं कोतरा रोड से 1 मरीज कुल 12 मरीजों की पहचान की गई है। रायगढ़ के फ्रेंड्स कॉलोनी में इसके पूर्व भी 2 मरीजों की पहचान हो चुकी है और हैदराबाद शादी से वापस लौटने के बाद पुलिस प्रशासन को सूचना नहीं देने पर एफ आई आर भी दर्ज हो चुका है।
प्रदेश में आज मिले नए मरीजों में राजनांदगांव से 16, रायगढ़ से 12, बिलासपुर व कवर्धा से 7-7, दुर्ग और रायपुर से 5- 5, बलौदा बाजार से 4 नए मरीजों की पहचान की गई है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।
विगत रात्रि 8 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी जिसमें जिला राजनांदगांव से 4, दुर्ग से 3 एवं बलौदा बाजार से एक मरीज मिले थे। प्रदेश में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2666 एवं कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 716 हो गई है।


