तमनार
3 कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण थाना तमनार को किया गया सील… संचालन………

तमनार 29.08.2020
तमनार। मिली जानकारी के अनुसार विकास खण्ड तमनार में कोरोना का कहर जारी है।
हर रोज कोरोना पॉजिटिव की संख्या में वृद्धि हो रही है। आज थाना तमनार के स्टाप में तीन कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है जिसके कारण एहतियात बरतते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आज तमनार थाना को सील कर दिया गया है और अगले आदेश तक थाना घरघोड़ा से ही तमनार थाना का सचालन होगा।

