कोरोना ब्रेकिंग..तमनार सीएचसी अंतर्गत 10 कोरोना संक्रमित.. थाना,बीईओ कार्यालय,बरभांठा बागबाड़ी कहाँ कितने संक्रमित पढ़िए पूरी खबर ..

कोरोना ब्रेकिंग..तमनार सीएचसी अंतर्गत 10 कोरोना संक्रमित.. थाना,बीईओ कार्यालय,बरभांठा बागबाड़ी कहाँ कितने संक्रमित पढ़िए पूरी खबर ..

? तमनार थाना में 4 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए जाने से कन्टेन्टमेंट ज़ोन घोषित कर 3 दिन के लिए किया गया सील..

तमनार @संदेशा (दुलेंद्र पटेल) 19.8.2020
रायगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अंतर्गत दिनांक 19 अगस्त को 10 कोरोना संक्रमित पाया गया है।बीएमओ डॉ. डी.एस.पैकरा ने बताया कि पुलिस थाना तमनार में 4,बीईओ कार्यालय में 3 बरभांठा चौक में 1 एवं बागबाड़ी में 2 कुल 10 लोग संक्रमित पाए गए है। सभी संक्रमितों की प्राथमिक कांटेक्ट में आये लोगो की कोरोना परीक्षण किया जाएगा।
माइक्रो प्लान के तहत कोरोना परीक्षण जेपीएल तमनार,अम्बुजा कम्पनी व पूंजीपथरा क्षेत्र में आरटीपीसीआर 49,आर डी एंटीजन 23 लोगो का जांच किया गया।
तहसीलदार टीआर कश्यप,नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल द्वारा थाना तमनार को कन्टेन्टमेंट ज़ोन घोषित कर सील किया गया है। थाना प्रभारी अभिनवकान्त सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शासन की गाइड लाइन के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार पुलिस थाना तमनार से 4 पुलिस कर्मी संक्रमित पाए जाने पर थाना को कन्टेन्टमेंट ज़ोन घोषित कर सील किया गया है सभी स्टाफ की कोरोना टेस्ट कराया जाना सुनिश्चित किया गया है।थाना तमनार को 3 दिन के लिए सील करते सेनेटाइज किया जाएगा।थाना तमनार का सम्पूर्ण कार्य थाना घरघोड़ा में संपादित करने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा आदेश जारी किया गया है।


