WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

चक्रधर समारोह 2025 :विदेशी मंचों पर प्रतिभा का परचम लहराने वाले पं. भूपेन्द्र बरेठ ने रायगढ़ घराने की परंपरा को दी नई ऊँचाई

चक्रधर समारोह 2025 :विदेशी मंचों पर प्रतिभा का परचम लहराने वाले पं. भूपेन्द्र बरेठ ने रायगढ़ घराने की परंपरा को दी नई ऊँचाई

*समारोह में गूंजी रायगढ़ घराने की परंपरा, पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के पुत्र है पं भूपेंद्र बरेठ*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़@संदेशा 24

/अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर रायगढ़ घराने के सुप्रसिद्ध कथक नर्तक एवं गुरु पं. भूपेन्द्र बरेठ ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुति से इस गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाई प्रदान की। उन्होंने श्रीराम स्तुति और महाराजा चक्रधर सिंह से जुड़ी पारंपरिक बंदिशों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भावपूर्ण नृत्य साधना ने न केवल दर्शकों को भावविभोर किया बल्कि पूरा वातावरण कला और संस्कृति से सराबोर हो उठा। दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से देर तक गूंजती रही।

रायगढ़ की धरती पर जन्मे पं. भूपेन्द्र बरेठ, रायगढ़ घराने के वरिष्ठ नृत्याचार्य एवं पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के पुत्र हैं। उन्हें कथक की शिक्षा राजा चक्रधर सिंह के शिष्य स्व. पं. कार्तिकराम प्रसाद तथा अपने पिता से प्राप्त हुई। वहीं, तबला वादन की शिक्षा भी उन्हें अपने पिता से ही मिली। शास्त्रीय शिक्षा की मजबूत नींव रखते हुए उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से स्नातक व स्नातकोत्तर उपाधि अर्जित की और प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से नृत्य व तबला वादन की उच्च डिग्रियाँ हासिल कीं।

पं. भूपेन्द्र बरेठ ने अपनी कला से न केवल देश बल्कि विदेशों में भी विशेष पहचान बनाई है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित उत्तर अफ्रीका की कलायात्रा, मलेशिया का अंतरराष्ट्रीय संगीत-नृत्य समारोह, तथा पुणे, दिल्ली, भोपाल, ग्वालियर, जांजगीर और खंडवा जैसे शहरों के प्रतिष्ठित मंचों पर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दिल्ली-जयपुर में आयोजित जयपुर घराना नृत्य समारोह एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में भी उनकी प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली है। उन्हें कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शासन व प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर पं. भूपेन्द्र बरेठ की साधना ने दर्शकों को उस गहराई से जोड़ा, जिसकी नींव उनके पिता पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ और महान गुरुओं ने रखी थी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री श्री ओ.पी... सेवा संकल्प अभियान के तहत खर्रा घाट में आयोजित कार्यक्रम में श... उद्योगों में पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-... 8 वर्षीय मानवी अग्रवाल ने कथक से बिखेरी प्रतिभा चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति...