तमनार में कुष्ठ स्वरक्षा एवं विकृति बचाव शिविर

तमनार में कुष्ठ स्वरक्षा एवं विकृति बचाव शिविर
तमनार @संदेशा 24
रजत जयन्ती महोत्सव के अन्तर्गत् 16.10.2025 को शासन के निर्देशानुसार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. डी. एस. पैकरा के मार्गदर्शन में ब्लॉक लेप्रोसी प्रभारी देवेन्द्र देवांगन एन एम ए. रशिद खान, बी. ई. टी. ओ. शशिभूषण सिंह बी.पी. एम. धनश्याम प्रधान के उपस्थिति में सफल आयोजन हुआ, कार्यक्रम में विकास खण्ड तमनार के दूरस्थ ग्रामीण अंचल से कुष्ठ के विकृति मरीज अपना ईलाज चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लेने पहुंचे ।

शिविर में कुष्ठ विशेषज्ञों, फिजियोथेरेपीस्ट द्वारा कुष्ठ विकृति से बचाव, स्वरक्ष हेतु उपाय, जल तेल उपचार का डेमो प्रदर्शन प्रशिक्षण प्रदान करते हुए, कुल उपस्थित 14 मरिजों में से 4 मरीज को MCR सेंडल, 3 मरीज को सेल्फ केयर किट तथा 5 टब (प्लास्टीक) प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी मरीजों एवं उनके सहायको को स्वल्पाहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लक्ष्मी प्रसाद सारथी, अरविन्द कुमार सिदार का योगदान सराहनीय रहा।



