रायगढ़ केलो नदी मिलुपारा में 21 अगस्त को ब्रश करते समय बह जाने वाला युवक की लाश 20 किमी दूर खम्हरिया के कुपी दरहा में शव तैरती मिली ..

रायगढ़ केलो नदी मिलुपारा में 21 अगस्त को ब्रश करते समय बह जाने वाला युवक की लाश 20 किमी दूर खम्हरिया के कुपी दरहा में शव तैरती मिली ..
तमनार @सन्देशा
रायगढ़ जिले केलो बनांचल तहसील तमनार के मिलुपारा में 21 अगस्त को सुबह ब्रश करते समय बह जाने वाला युवक की लाश 20 किमी दूर खम्हरिया के कुपी दरहा में शव तैरती मिली। मृतक का नाम राजेश श्रीवास उम्र 39 वर्ष है जो सक्ता मिलुपारा निवासी है और मिलुपारा में सैलुन संचालन का काम करता था।19 अगस्त को तमनार के मिलूपारा केलो डेम किनारे एक युवक सुबह ब्रश करने के लिए डैम के पास गया था । जहां उसका पैर फिसल गया कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पानी का बहाव बहुत तेज था और इस तेज बहाव में युवक अपने आप को संभाल नहीं पाया और बह गया।काफी देर तक युवक के घर नहीं लौटने पर युवक के परिजन उसकी स्थानीय स्तर पर पतासाजी करने लगे मगर युवक का कोई भी पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गुमसुदगी की लिखित शिकायत घरघोड़ा थाना में जाकर दी। आपको बता दें कि तमनार थाने में पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण पूरे तमनार थाने को सील कर दिया गया है। इस कारण परिजनों ने घरघोड़ा थाना में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।घरघोड़ा थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने इस मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह, रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह व जिला सेनानी के मार्गदर्शन में रेस्क्यू दल सुबह 7:00 बजे मिलूपारा पहुंचा। घटनास्थल से महेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नदी में खोजबीन चालू की गई। काफी मशक्कत के बाद खोजते खोजते करीबन 20 किलोमीटर मिलुपारा से खम्हरिया पहुंची। जहां पर खम्हरिया में कुपी दरहा के आसपास शव तैरती हुई मिली। रेस्क्यू दल में महेंद्र कुमार गुप्ता प्रभारी दल, समय सिंह सिदार ,संजय सिदार, फिलेश्वर सिदार, संतराम सिदार, सुरित राम सिदार, शत्रुघ्न सिंह सिदार शामिल थे।मृतक की लाश को निकालने के बाद आपदा प्रबंधन टीम ने शव को परिजनों को सौंपा। पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार ले जाया गया।

