जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
*दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर
रायगढ़ @संदेशा 24
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वन अधिकार अधिनियम, 2006 का क्रियान्वयन अंतर्गत वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी कर रायगढ़ जिला अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक-वन अधिकार अधिनियम)एवं एमआईएस सहायक (सहायक-वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति के चयन हेतु प्राप्त आवेदनों का स्क्रुटनी उपरांत, पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया जा रहा है।
जिले के शासकीय वेबसाईट www.raigarh.gov.in में उक्त पात्र-अपात्र एवं अन्य आवेदनों की सूची का अवलोकन कार्यालयीन समय में किया जा सकता है। पात्र-अपात्र एवं अन्य आवेदनों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 नवम्बर 2025 तक समय शाम 5 बजे तक इस सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ कार्यालय में मंगाया जाता है। समयावधि पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

