रायगढ़
रायगढ़ जिले में मिले 26 नए पॉजिटिव केस.. 7 स्वच्छता दीदी 3 ट्रांसपोर्टर शामिल..

रायगढ़ जिले में मिले 26 नए पॉजिटिव केस.. 7 स्वच्छता दीदी 3 ट्रांसपोर्टर शामिल..
रायगढ़ @ संदेशा
कोरोना वायरस लगातार रायगढ़ जिले को चपेट में लेता ही जा रहा है. आज फिर रायगढ़ में 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे 25 मरीज शहरी क्षेत्र से है और 01 रायगढ़ से लगे लोईंग से है. शहर क्षेत्र से जो मरीज मिले है उनमे ढिमरापुर से 2 , कयाघाट से 2 ,अंबेडकर नगर से 5 , बेलादुला से 1 , बाझिनपाली से 1 , गांधी नगर से 1 , सराईभद्दर से 1 , मिट्ठुमुड़ा से 2 , कबीर चौक से 2 , गांधीनगर ए से 1 , हीरानगर 4 , झोपड़ी पारा से 3 मिले है. सभी मरीजों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है. आज मिले कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ द्वारा की गई है

