ढिमरापुर स्थित लक्ष्मी हाइट्स सील! फ्रेंड्स कॉलोनी के कोरोना मरीजों का यहा है ऑफिस..! CHMO ऑफिस में कोरोना मरीज के संपर्क में आए कर्मचारी भी होंगे क्वॉरेंटाइन..!

संदेशा@ दुलेंद्र पटेल 29.06.2020 फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित रायगढ़ के एक उद्योगपति परिवार के 22 लोगों की हैदराबाद से वापसी के बाद उनका कोरोना जांच कराया गया है। जिसमें 13 लोग कोरोना पीजिटिव पाएं गए हैं। जिला प्रशासन ने उनके इस लापरवाही को मामले को काफी गंभीरता से लिया है और परिवार के 4 लोगों पर एफ आई आर दर्ज किया है, लेकिन जब इनका ट्रैवल व कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाला गया यो पता चला कि लक्ष्मी हाइट्स में इनका आफिस होने के कारण इनका आना जाना था और इनमें से कुछ लोग मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय भी गए थे। कोतवाली पुलिस टीम ने लक्ष्मी हाइट्स को सील करने की कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इन लोगों का अपने प्लांटों में भी आना जाना हो चुका है। लक्ष्मी हाइट्स के आसपास रहने वाले लोगों में काफी दहशत का माहौल था और आज लक्ष्मी हाइट्स को सील किया जा रहा है तो कहीं ना कहीं थोड़ी राहत जरूर है।
बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ संक्रमित मरीज CHMO ऑफिस भी गए थे, जिनके कारण सीएचएमओ के कुछ कर्मचारियों को भी क्वारंटाइन करते हुए उनका कोरोना जांच किया जाएगा


