तमनार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर एनएसयूआई द्वारा गोठान समिति सदस्यों का सम्मान

तमनार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर एनएसयूआई द्वारा गोठान समिति सदस्यों का सम्मान NSUI का संकल्प #_मोर_गोठान_मोर_जिम्मेदारी में जुड़ रहे हजारो युवा
तमनार @ 23.8.2020छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एन एस यू आई का संकल्प मोर गोठान-मोर जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी एवं राकेश पांडेय जी और उस्मान बेग जी के दिशा निर्देश में प्रभात पटनायक लैलूंगा विधानसभा अध्यक्ष NSUI के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा गौठान संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया गया।साथ ही तमनार गोठान समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों का समर्पित भाव हेतु श्रीफल भेँट कर सम्मानित किया गया।
गौठान समिति अध्यक्ष मुकुंदमुरारी पटनायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्म दिवस की क्षेत्रवासियों की ओर से बधाई देते कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना,नरवा गरुवा घुरूवा बारी अन्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है ग्रामवासी योजनाओ का शत प्रतिशत लाभ उठाएं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का जन्मदिवस तमनार NSUI द्वारा तमनार गोठान में कोरोना संक्रमण बचाव शासन के गाइड लाइन का पालन करते सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया।कार्यक्रम में गोठान समिति अध्यक्ष व सदस्यों का श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया इसमें मुख्य रूप से श्री मुकुंदमुरारी पटनायक,सरपंच गुलापी सिदार तमनार ,खिरोद सिंह नायक विक्की,चित्रसेन पटनायक, नरसिंह साहू खीरसागर मालाकार, चंद्रहास साहू,यशवंत सिंह सिदार, वासुदेव चौधरी,नरसिंह साहू, अश्वनी चौधरी एवं एनएसयूआई के प्रभात पटनायक विधानसभा अध्यक्ष,परमेश्वर बैरागी जिलामहासचिव, शिवम बोहिदार,लोकेश नायक, कृष्णा मिश्रा,चैतन्य निषाद,रेशम निषाद,रिफुल गुप्ता,कविता राणा,चंद्रभान सिदार,खगेश्वर वैष्णव उपस्थिति रही।

