सराईपाली – गेरवानी सड़क में गढ्ढों से लोगो को आवागमन में हो रही भारी परेशानी

सराईपाली – गेरवानी सड़क में गढ्ढों से लोगो को आवागमन में हो रही भारी परेशानी

तमनार @ दुलेंद्र पटेल 23.8.2020 सराईपाली – गेरवानी सड़क में गढ्ढों से लोगो को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इन गढ्ढों से कई बाइक सवारों का दुर्घटना हो चुका है लेकिन पीएम सड़क के अधिकारी कर्मचारी व स्थानीय उद्योग प्रबंधन द्वारा मरम्मत नही कराया जा रहा है। हालांकि यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क द्वारा निर्मित है लेकिन हर दिन इस सड़क में सैकड़ो भारी वाहन चलती हैं।पीएम सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बाह रहा है।सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे बड़ा हादसा को आमंत्रण दे रहे है। स्थानीय उद्योग द्वारा सड़क शिक्षा स्वास्थ्य जन विकास का वादा तो करती है लेकिन उसे धरातल में कार्य नही किया जाता है। यहां तक कि उद्योग से लगे 100 मीटर की दूरी सड़क में भी बड़े बड़े गढ्ढे है।ग्रामीणों का कहना है कि जरा सी बरसात होते गढ्ढों,डस्ट कीचड़ से पैदल राहगीर,मोटर सायकिल यात्री के लिए चलना मुश्किल हो रहा है। कई दुर्घटनाएं घट रही हैं।स्थानीय उद्योगों की भारी वाहनों से सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे हो रहे है।
स्थानीय उद्योग नव दुर्गा फ्यूल्स सराईपाली के अधिकारियों ने बताया कि सड़क की गढ्ढों को अविलम्भ मरम्मत किया जाएगा।


