जनपद तमनार में रोका छेका अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रियता दिखा रहे जनप्रतिनधिगण

जनपद तमनार में रोका छेका अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रियता दिखा रहे जनप्रतिनधिगण

तमनार @ संदेशा दुलेंद्र पटेल
जनपद तमनार में रोका छेका अभियान को सफल बनाने हेतु जनप्रतिनधिगण सक्रियता दिखा रहे है। बासनपाली में 19 मवेशी व गोढ़ी कांजी हाउस में 40 मवेशी रखे गए है। जनपद तमनार में पशुपालको द्वारा मवेशियों को आवारा छोड़ दिया जाता है।सड़को पर मवेशियों सोते रहते है।ओद्योगिक क्षेत्र होने के कारण जिससे कई गाय बैल की सड़क हादसा में असमय मौत हो जाती है। वाहन दुर्घटना से मौत होने पर कई पशुपालक मालिक हो जाते है और यदि बीमार हो तो कोई मालिक लेने नही आते है। जनपद पंचायत तमनार के बासनपाली में कांजी हाउस में 19 मवेशियों को दिनांक 8 अगस्त को दाखिल कराया गया था।मवेशियों चारा पानी की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है।15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई पशुपालक द्वारा इन गाय बैल बछड़ो को लेने नही आया।छ ग शासन व कांजी हाउस के नियमों के अनुरूप जनपद पंचायत व पुलिस थाना को सूचना दी गई है कि 24 अगस्त को इन मवेशियों के नीलाम किया जाएगा।


