तमनार में अंतर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप का भव्य शुभारंभ 25 को

तमनार में अंतर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप का भव्य शुभारंभ 25 को
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
सर्वोदय नवयुवक मण्डल पटनायक मोहल्ला तमनार द्वारा आयोजित 17 वां वर्ष अंतर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप 2025-26 (स्व.विजय बोबा एवं सुमित पटनायक को विनम्र श्रद्धाजंलि) का आयोजन 25 दिसम्बर को हाई स्कूल मैदान तमनार में भव्य शुभारम्भ किया जाएगा। फायनल मैच समापन 1 जनवरी 2026 नव वर्ष के शुभ अवसर पर
किया जायेगा।
प्रतियोगिता में स्थानीय तमनार,रायगढ़ के साथ ओडिसा,झारखण्ड,मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यो की ग्राम पंचायतो के दर्जनों टीम शामिल होंगे। हाई स्कूल मैदान के चारो ओर रंग रोगन व झंडा से सुसज्जित कर मंच व दर्शक दीर्घा विजय गैलरी को राज टेंट हाउस द्वारा भव्य सजाया संवारा गया है।

स्पर्धा में प्रथम पुरुस्कार 1लाख 51 हजार व करण कप द्वितीय पुरुस्कार 61 हजार व करण कप तृतीय पुरुस्कार 15 हजार करण कप,मेन ऑफ दी सीरीज व कप एवं प्रत्येक मैच में मेन ऑफ़ दी मैच, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज,सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज,फील्डर ,कीपर को विशेष आकर्षक पुरुस्कार एवं हैट्रिक विकेट,चौके छक्के पर अन्य आकर्षक पुरुस्कार रखा गया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2009 से हर वर्ष 25 दिसम्बर से 1 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश,अंग्रेजी कलेंडर नव वर्ष के सुअवसर पर आयोजन की जाती है।स्पर्धा में स्थानीय ग्रामीण, रणजी,प्रांतीय व राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शन करते है।
शुभारंभ में अतिथिगण ग्राम गौटिया अश्विनी पटनायक वरिष्ठ समाज सेवी तमनार, गुलापी सिदार सरपंच तमनार,मुकुदमुरारी पटनायक करण समाज अधयक्ष,गींताजली पटनायक बीडीसी तमनार,तहसीलदार रिचा सिंह,थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, जतिन साव भाजपा जिला महामंत्री,कैलाश परसायक पूर्व मंडलाध्यक्ष,सीताराम पटनायक अध्यक्ष भाजपा मण्डल ,जयकुमार पटनायक अध्यक्ष सचिव संघ,रामचरण कुम्भकार,देवाचंद पटनायक,विड्याधर साव,उग्रसेन साव,मुकेश साव,उमेश साव,शुधासु साव, ,योगेश गुप्ता,योगेश शर्मा,प्रहलाद निषाद,हरेराम सिदार,राज पटनायक कार्यक्रम संयोजक अन्य गणमान्य नागरिक एवं आयोजन समिति के सदस्यगणों खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य शुभारंभ की जाएगी।
आयोजन समिति द्वारा रायगढ़ जिले के तमनार अंचल के मशहूर क्रिकेट महाकुम्भ में खिलाड़ियों खेलप्रेमियों दर्शकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने अपील किया गया है।



