तमनार तहसील के करवाही खम्हरिया क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूहों द्वारा मशरूम उत्पादन शुरू

तमनार तहसील के करवाही खम्हरिया क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूहों द्वारा मशरूम उत्पादन शुरूतमनार @ दुलेंद्र पटेल 24.8.2020केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा 40 स्व सहायता समूह का गठन किया गया है व उन्हें बैंक से लिंकेज करवाया गया है। समूहों के आयमुलक गतिविधियों के अंतर्गत ग्राम करवाही खम्हारिया सिदार पारा व लमदरहा में आठ स्व सहायता समूह के साथ पैरा मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया हैl जिसके अंतर्गत समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण व बीज तथा तकनीकी सहयोग दिया गया है।ज्ञात हो कि पैरा मशरूम स्थानीय तौर पर सब्जी के रूप में बहुत पसंद किया जाता है।यह ₹200 किलो की दर से आसानी से गांव में ही बिक जाता है स्व सहायता समूह के सदस्य करोना काल में इसका स्वयं का पौष्टिक सब्जी के रूप में उपयोग भी करते हैं स्व सहायता समूह को सहयोग करने वाली सहयोगिनी पूनम वैष्णव, पूनम बेहरा व छाया चौधरी का कहना है किअंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा आशा समूह,सरस्वती समूह प्रगति समूह लक्ष्मी समूह उजाला समूह वैष्णवी समूह संतोषी समूह व प्रेरणा समूह द्वारा यह कार्य शुरू किया गया है सरस्वती समूह की निर्मला सिदार का कहना है कि पिछले वर्ष हम लोगों ने केवल मशरूम बेच के ₹11000 की आमदनी की थी जिसमें समूह के सदस्यों द्वारा खुद उपयोग की गई पैसे को हम लोगों ने नहीं जोड़ा था स्थानीय व्यवसाय के रूप में मशरूम उत्पादन एक अच्छा आयमूलक गतिविधियां है जिससे महिलाएं भी आसानी से अपने घरों में कर सकती है।


