कलेक्ट्रेट रायगढ़ 30 अगस्त तक आमजनों हेतु बन्द .. कंटेंटमेंट जोन घोषित

कलेक्ट्रेट रायगढ़ 30 अगस्त तक आमजनों हेतु बन्द .. कंटेंटमेंट जोन घोषित
रायगढ़ @ संदेशा 25.8.2020
कलेक्टर भीम सिंह ने 30 अगस्त तक कलेक्टर कार्यालय को आमजनों के लिए बंद रखने के निर्देश दिया है। रायगढ़ नगर पालिक निगम क्षेत्र को 30 अगस्त तक कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। जिसके तहत कलेक्टर कार्यालय को भी उक्त अवधि तक आमजनों के लिए बंद रखा जाएगा।
आपको बता दें कि रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के एक डिप्टी कलेक्टर एवं दो कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से इसे सोमवार के लिए बंद कर दिया गया था। इसी प्रकार एसपी कार्यालय और घरघोड़ा थाने को भी 1 दिन के लिए या ने सोमवार तक के लिए बंद रखा गया था इसमें आम लोगों के आने-जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध था लेकिन अब कोरोना संक्रमण की बिगड़ती स्थितियों को देखते हुए और पूरे कलेक्टोरेट को पूर्णता सेनीटाइज करने के लिए कलेक्टर भीम सिंह ने 30 अगस्त तक के लिए कलेक्ट्रेट को आम लोगों के लिए बंद रखा गया है।


