छत्तीसगढ़ प्रदेश में मिले 1145 नए मरीज रायपुर 364,रायगढ़ में 117 बिलासपुर 104 नए केस

छत्तीसगढ़ प्रदेश में मिले 1145 नए मरीज रायपुर 364,रायगढ़ में 117 बिलासपुर 104 नए केस
रायगढ़ @ संदेशा 25.8.2020
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव और कोरोना मौत दोनों आंकड़ों ने रिकार्ड तोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ में रिकार्ड 1145 नये मरीज मिले हैं। वहीं 12 लोगों की मौत हुई है। कोरोना मरीजों की बात करें तो प्रदेश में अब मरीजों का कुल आंकड़ा 23199 पहुंच गया है। वहीं 308 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है।प्रदेश में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या अब 9249 हो गयी है। वहीं कुल मौत का आंकड़ा अब 218 पहुंच गया है।
छत्तीसगढ़ के जिलों के बात करें तो दिन पर दिन डरा देने वाले आंकड़ा सामने आ रहे हैं। आज फिर रायपुर – रायगढ़ – बिलासपुर में कोरोना के शतक पार हो गए है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के आंकड़ों को देखें तो रायपुर में अभी तक के सर्वाधिक 364 नये मरीज मिले हैं। तो वहीं रायगढ़ से 117, बिलासपुर से 104, राजनांदगांव से 85, दुर्ग से 72, दंतेवाड़ा 70, बस्तर 48, सरगुजा 40, कांकेर 38, सुकमा 28, बीजापुर 25, सूरजपुर 24, बलौदाबाजार 23, धमतरी 20, महासमुंद 17, नारायणपुर 16, कोंडगांव 13, कबीरधाम 11, गरिया 5, जांजगीर 5 अन्य राज 5 मरीज मिले हैं। वहीं बालोद से 4, कोरबा से 4 मरीज मिले हैं।


