तमनार तहसील के केलो बनांचल ग्राम कसडोल जंगल में गुम हुए मवेशियों को ढूंढने गए तीन व्यक्तियों पर भालू ने किया हमला
तमनार तहसील के केलो बनांचल ग्राम कसडोल जंगल में गुम हुए मवेशियों को ढूंढने गए तीन व्यक्तियों पर भालू ने किया हमला
तमनार @ संदेशा 25.8.2020
तमनार तहसील के केलो बनांचल ग्राम कसडोल जंगल में गुम हुए मवेशियों को ढूंढने गए तीन व्यक्तियों पर भालू ने हमला किया।जंगल मे एक साथ तीन व्यक्तियों को देख भालू बौखलाहट के साथ हमला कर दिया जिससे वे तीनो युवक घायल हो गए।जिन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में भर्ती कराया गया है। रायगढ़ जिले के केलो नदी के किनारे बसे ग्राम कसडोल जंगल का है जहां गोढ़ी निवासी अजय सिदार, पिता नरायण सिदार उम्र 35 वर्ष ,मोहर सिदार ,पिता लाल कुमार सिदार उम्र 51 वर्ष ,मानसिंग सिदार,पिता जुगनू सिदार उम्र 34 वर्ष जो तीनों गुम हुये गाय और बैल को ढूढने के लिए तीनो कसडोल के जंगल राजस्व एरिया 841,PF में गए हुए थे।तभी तीनों का आमना सामना जंगली भालु से हो गया तीनों युवक को देख भालु भी हड़बड़ा गया और वही तीनो व्यक्ति के ऊपर भालु ने हमला बोल दिया जिसमे तीनो व्यक्तियों को काफी चोटे आई है। तीनों व्यक्तियो को फारेस्ट की टीम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में भर्ती कराया गया है ।


