जशपुर
भाजपा के दिग्गज नेता को हुआ कोरोना, पत्नी और नाती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव…. पढ़िए कोरोना संदेशा

भाजपा के दिग्गज नेता को हुआ कोरोना, पत्नी और नाती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
जशपुर @संदेशा
राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के आदिवासी नेता नंदकुमार साय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही उनकी पत्नी और एक 15 वर्ष के नाती की रिपोर्ट भी पीजिटिव आई है।
जानकारी के अनुसार नंदकुमार साय 3 दिन पहले राजधानी रायपुर से अपने गृहग्राम भगोरा लौटे थे। वापस लौटने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम ने इनके और इनके परिवार के लोगों का सैम्पल लिया था।मंगलवार देर शाम सैम्पल जांच की रिपोर्ट आई तो, साय और उनके परिजन पॉजिटिव पाए गए।


