तमनार के कुधरीपारा में मजदुर पालू यादव का बारिश से कच्चा मकान गिरा,राजस्व विभाग द्वारा भेजी रिपोर्ट

तमनार के कुधरीपारा में मजदुर पालू यादव का बारिश से कच्चा मकान गिरा,राजस्व विभाग द्वारा भेजी रिपोर्ट
तमनार @संदेशा (दुलेंद्र पटेल) 26.8.2020तहसील तमनार के केलो नदी के किनारे बसे ग्राम कुधरीपारा में लगातार बारिश से मजदुर प्रेमुख यादव का कच्चा मकान गिरा गया।राजस्व विभाग के तहसीलदार के निर्देशानुसार पटवारी संतोष साहू व कोटवार अनूप दास द्वारा गिरा मकान की मुआवजा हेतु शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।प्रेमुख यादव व उसकी पत्नी हेमलता यादव अत्यंत गरीब है रोजी मजदूरी कर जीवन यापन किया जा रहा है।घर गिर जाने के बाद बरसात के मौसम में परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


