शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तमनार में एक दिवसीय योग शिविर संपन्न

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तमनार में एक दिवसीय योग शिविर संपन्न
तमनार @संदेशा 24
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तमनार में एकदिवसीय योग शिविर लगाया गया जिसमें स्कूल के सभी बच्चे एवं शिक्षक सम्मिलित हुए।
महिला पतंजलि योग समिति जिला अध्यक्ष एवं राज्य सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती गीतांजलि पटनायक जी के द्वारा सर्वप्रथम मंत्र उच्चारण के साथ योग योगाभ्यास की शुरुआत की गई

तत्पश्चात यौगिक जॉगिंग से योगा अभ्यास की शुरुआत हुई सभी बच्चों को गीतांजली दीदी ने शारीरिक विकास में सहायक आसनों को कराया गया। तत्पश्चात मानसिक स्वास्थ्य,और स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए प्राणायाम एवं ध्यान कराया गया।
गीतांजलि पटनायक दीदी जी ने सभी बच्चों को नियमित योग एवं प्राणायाम करने हेतु कहा एवं सभी शिक्षकों से निवेदन किया कि वह प्रत्येक दिन बच्चों को खेल के साथ-साथ योग एवं प्राणायाम भी करावे ताकि उनकी बुद्धि प्रखर एवं शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहे।

क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है यदि बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तो उनकी बुद्धि एकाग्रता ठीक होगी और वह ठीक से विद्या अध्ययन कर सकेंगे।
तत्पश्चात योग का समापन शांति पाठ से किया गया।



