WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

प्रतियोगी परीक्षाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सशक्त मार्गदर्शक ‘जनमन’ पत्रिका

प्रतियोगी परीक्षाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सशक्त मार्गदर्शक ‘जनमन’ पत्रिका

रायगढ़ @संदेशा 24

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने और युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सशक्त बनाने में जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’ पत्रिका एक विश्वसनीय और प्रेरणादायी माध्यम के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह पत्रिका न केवल शासन की नीतियों और उपलब्धियों का प्रामाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करती है, बल्कि आम नागरिकों और युवाओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य भी कर रही है।
रायगढ़ निवासी श्री पवन सिंह ठाकुर इस पत्रिका के नियमित पाठक हैं। वे प्रतिमाह जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायगढ़ से ‘जनमन पत्रिका’ प्राप्त करते हैं और बताते हैं कि इस पत्रिका ने उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की स्पष्ट एवं विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है। उनके अनुसार, इस पत्रिका में योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया और उद्देश्य का सरल भाषा में विवरण दिया जाता है। इसे पढ़कर उन्होंने कई योजनाओं का लाभ उठाया है। यह न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि शासन की कार्यप्रणाली को समझने का सबसे सहज माध्यम भी है।

‘जनमन’ की विशेषता केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है। यह पत्रिका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। इसमें राज्य के विकास कार्यों, सांस्कृतिक विरासत, प्रशासनिक पहलों तथा समसामयिक विषयों का संतुलित और तथ्यपरक प्रस्तुतीकरण होता है। यही कारण है कि अनेक विद्यार्थी इसे अपने अध्ययन सामग्री का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। राज्य से जुड़ी अद्यतन जानकारियाँ परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के संदर्भ में सहायक सिद्ध हो रही हैं। जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’ का उद्देश्य स्पष्ट है-समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुँचाना, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही जानकारी के अभाव में वंचित न रहे। शासन के निर्देशानुसार यह पत्रिका जिला जनसंपर्क कार्यालयों, स्थानीय शासकीय कार्यालयों तथा विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों और शिविरों में आमजन को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति... चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से ... छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्र... मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ...