थाना तमनार में शांति समिति की बैठक सम्पन्न 🔹गांव में शांति सौहार्दपूर्ण भाईचारे के साथ होली मनाएं – एसड़ीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी

थाना तमनार में शांति समिति की बैठक सम्पन्न 🔹गांव में शांति सौहार्दपूर्ण भाईचारे के साथ होली मनाएं – दुर्गा प्रसाद अधिकारी
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 1.3.2026 पुलिस थाना तमनार में 1 मार्च 2026 को शांति समिति की बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शाशिमोहन सिंह के दिशा निर्देश में एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के अध्यक्षता में तहसीलदार श्रीमती रिचा सिंह ,थाना प्रभारी प्रशांत राव ,जन प्रतिनिधियों,राजनीतिक पार्टी प्रमुख, सरपंच ,व्यवसायी,वरिष्ठ नागरिकों सामाजिक कार्यकर्ताओ,पत्रकारों सहित शांति समिति सदस्यों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने बैठक रखी गई।
शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा आगंतुकों का स्वागत करते थाना अन्तर्गत गांव में शांति सौहार्दपूर्ण सदभावना भाईचारे के साथ होली उत्सव मनाने चर्चा परिचर्चा की गई। शराब के नशे में वाहन चलाने,तीन सवारी तेज रफ्तार वाहनों पर कार्यवाही करने बात कही गई। एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कहा कि गांव में शांति सौहार्दपूर्ण भाईचारे के साथ होली मनाएं । आप सभी की सहयोग से ही होली त्यौहार निर्विघ्न सम्पन्न होगी। होलिका दहन निर्धारित स्थान में जलाने,किसी के निजी संपत्ति का नुकसान न करने,बिना स्वीकृति के किसी को रंग गुलाल लगाने आम सड़क में न जलाने की अपील की गई।
हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने के साथ यातायात नियमो का पालन करने आव्हान किया गया। थाना तमनार अंतर्गत 84 गांवो में शांतिपूर्ण होली पर्व को लेकर तमनार थाना अंतर्गत विभिन्न इलाकों में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी चौकसी हेतु 4 टीम गठित की गई है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर थाना तमनार, डायल 112 एवं पुलिस पेट्रोलिंग टीम से अविलंब थाने को सूचित करे ताकि होली में हुड़दंगियों व असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सके।

शांति समिति बैठक में एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी,तहसीलदार रिचा सिंह,टीआई निरीक्षक प्रशांत राव ,समाजसेवी अश्वनी पटनायक,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सीता राम पटनायक,लघुवनोपज संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिदार,अधिवक्ता राजकुमार डनसेना,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,सुखदेव पटनायक,दीपक पटनायक,रूपचंद गुप्ता,दयानन्द पटनायक,राजेश गुप्ता,दिलेश्वर साव,संतोष यादव,मिनकेतन बेहरा,रामचरण कुम्भकार,हरेराम सिदार, जन प्रतिनिधियों,वरिष्ठ नागरिकों सामाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार ग्रामीणजनो की उपस्थिति रही।



