केलो बनांचल तमनार में भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त .. नदी नाला उफान पर,सड़को का हाल बेहाल..

केलो बनांचल तमनार में भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त .. नदी नाला उफान पर,सड़को का हाल बेहाल
तमनार। @ संदेशा 27.8.2020
केलो बनांचल ओद्योगिक क्षेत्र तमनार के चहुँओर लगातार दो दिन से भारी बारिश से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केलो नदी तमनार,पझार नाला जरेकेला,बोटे नाला बरकसपाली,बरदे नाला भुईकुर्री कुरकुट नाला अन्य नदी नाला उफ़ान पर है।केलो नदी से लगे ग्राम मिलुपारा, गारे,तमनार कसडोल तराईमाल के ग्रामीणजनों को सतर्क रहने अपील की जा रही है जलस्तर काफी बाढ़ चुका है। तमनार – रायगढ़ व मिलुपारा – हुकरा डीपा सड़को का हाल बेहाल है।बरभांठा चौक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी निवास के सामने,जेपीएल गेट नंबर 5 सलिहाभाठा, गारे खम्हरिया अम्बुजा कम्पनी के सड़क,करवाही -बजरमुडा अन्य सड़को पर गड्ढों व लबालब पानी से यात्रीगण को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।गांव में कच्चे मकान भारी बारिश में ढ़ह रहे है।कई इलाकों में जलभराव होने की खबर है।

