सीएचसी तमनार में स्व.जयलाल चौधरी का पुण्यतिथि पर फल वितरण

सीएचसी तमनार में स्व.जयलाल चौधरी का पुण्यतिथि पर फल वितरण
तमनार @संदेशा 24 /दुलेन्द्र पटेल.
केलो बनांचल बाहुल्य तहसील तमनार के स्व.श्री जयलाल चौधरी जी स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में मंगलवार को समाज सेवक स्वर्गीय श्री जयलाल चौधरी जी का 42 वां पुण्य तिथि के अवसर पर चौधरी परिवार मांझापारा सलिहाभांठा द्वारा सीएचसी में भर्ती मरीजो को फल व परिजनों एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को मिष्ठान वितरण किया गया।

बता दें कि स्व. जयलाल चौधरी जी परोपकारी,धार्मिक व्यक्तित्व,दानशील,समाज सेवा,सलिहाभांठा में पाठशाला,तालाब,पचरी,मन्दिर,तमनार में मातृ सदन अस्पताल निर्माण अन्य समाज सेवा कार्यो की प्रशंसा कर पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

उल्लेखनीय है कि स्व.श्री जयलाल चौधरी जी मझापारा सलिहाभांठा का जन्म 1902 निधन 1984 में हुआ। इन्होंने मझापारा सलिहाभांठा में मन्दिर,प्राथमिक पाठशाला,तालाब,पचरी एवं तमनार में अस्पताल भवन का निर्माण कराये। अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय महासभा 1966 सलिहाभांठा में अध्यक्षता में विभिन्न विवादित प्रकरणों का निपटारा, अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार के प्रथम अध्यक्ष सन 1971 से 1976 तक विभिन्न सामाजिक कार्यो में सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में तमनार के गौटिया अश्वनी पटनायक,डीडीसी रमेश बेहरा,बंशीधर चौधरी,सरपंच गुलापी सिदार,बीडीसी गीतांजलि पटनायक,कृष्णा साव,दुर्योधन पटेल,लक्ष्मीनारायण चौधरीं,किंकर चौधरीं,त्रिलोचन चौधरी,छबिशंकर चौधरीं,परमानन्द चौधरीं,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,कन्हैया पटेल,रामकुमार पटेल,तेजराम पटेल डोलनारायण चौधरीं,अमित चौधरी अन्य वरिष्ठगणो की उपस्थिति रही।



