WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान में खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

सेवा संकल्प अभियान में खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

*वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो तट के स्थायी विकास के साथ 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़ @ संदेशा 24

सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को खर्राघाट में स्वच्छता अभियान के साथ केलो नदी तट के स्थायी विकास की शुरुआत हुई। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने 29.99 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भी अभियान में हिस्सा लेकर खर्राघाट घाट और आसपास के क्षेत्र की सफाई की।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और छत्तीसगढ़ राज्यगीत के साथ हुई। इसके बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्वयं श्रमदान करते हुए कहा कि केवल एक दिन की सफाई से स्वच्छता कायम नहीं रह सकती। इसके लिए निरंतर प्रयास और नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से केलो नदी, घाट और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। इसी दौरान वित्त मंत्री ने केलो नदी में डुबकी लगाई और नदी को नमन किया। उन्होंने कहा कि केलो नदी रायगढ़ की पहचान, आस्था और संस्कृति से जुड़ी है। इसी भाव के साथ खर्राघाट को स्वच्छ रखने के साथ इसे स्थायी रूप से विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि खर्राघाट में होने वाला विकास केवल घाट के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहेगा। यहां ऑक्सीजोन, घाट, पैदल पथ, जिम, मॉर्निंग वॉक और नाइट वॉक जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिवारों के साथ समय बिताने के लिए भी बेहतर सार्वजनिक स्थान तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खर्राघाट से शनि मंदिर की दिशा में आगे मरीन ड्राइव विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, जिससे केलो नदी तट का विकास आगे बढ़ सके।

*शनि मंदिर से खर्राघाट तक 2 कि.मी. क्षेत्र होगा विकसित

परियोजना के तहत शनि मंदिर से खर्राघाट पुल तक करीब 2 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन किया जाएगा। सड़क के साथ नाली निर्माण, पैदल पथ और नदी तट का सौंदर्यीकरण होगा। पचरी घाट का नवीनीकरण एवं सुधार किया जाएगा तथा घाट को पाथवे से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग विकसित किया जाएगा। शनि मंदिर के पास तिराहे का चौड़ीकरण कर यातायात व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा। खर्राघाट में करीब 8.50 एकड़ में ऑक्सीजोन विकसित किया जाएगा। यहां सघन पौधरोपण, पार्किंग, पाथवे, घाट तथा व्यायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं होंगी। ऑक्सीजोन और घाट के बीच सुरक्षित आवागमन के लिए मौजूदा पुल के नीचे अंडरपास यानी बॉक्स कल्वर्ट बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ शहर में हरित क्षेत्रों के विस्तार पर भी लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे गार्डन और ऑक्सीजोन का उल्लेख करते हुए आने वाले वर्षों में इनके विस्तार की बात कही। उन्होंने पांच साल में 10 से अधिक ऑक्सीजोन विकसित करने का लक्ष्य भी बताया। खर्राघाट का ऑक्सीजोन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा।

*29.99 करोड़ की स्वीकृति, 26.39 करोड़ में हुआ अनुबंध

परियोजना के लिए सीएसआर मद से 29.99 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति मिली है। कार्य की अनुबंधित राशि 26.39 करोड़ रुपये है। कार्यादेश 24 जून 2026 को जारी किया गया है और कार्य को दो वर्ष की अवधि में पूरा किया जाना है। वित्त मंत्री ने कहा कि कोशिश रहेगी कि कार्य निर्धारित अवधि से पहले पूरा कर इसे जनता को समर्पित किया जाए।

लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता और विकास को एक साथ जोड़कर काम किया जा रहा है। खर्राघाट में श्रमदान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही स्थायी विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि केलो नदी और उसके घाट रायगढ़ की पहचान का हिस्सा हैं। इनके विकास से शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थान और सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।

राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायगढ़ में हरित क्षेत्र बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के बीच शहर में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। ऐसे में ऑक्सीजोन और हरित क्षेत्र विकसित होने से नागरिकों को बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने परियोजना के लिए सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि खर्राघाट शहर के महत्वपूर्ण नदी तटों में शामिल है। यहां स्वच्छता अभियान के साथ स्थायी विकास कार्य शुरू होना रायगढ़ के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद यहां नागरिकों को बेहतर घाट, हरित क्षेत्र, घूमने और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए सुविधाएं मिलेंगी। महापौर ने कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*‘लोकल का लोकल’ प्रदर्शनी का अवलोकन*

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘लोकल फॉर वोकल’ प्रदर्शनी भी लगाई गई। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों और गतिविधियों को देखा।

कार्यक्रम में सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री सुभाष पाण्डेय, मनीष कंकरवाल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, एनटीपीसी के महाप्रबंधक सुभाष ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुर... सेवा संकल्प अभियान में खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यो... पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समार... बस्तर की माटी से निकली ‘चंदा चकोर’ ने चक्रधर समारोह की अंतिम स... महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन, चक्रधर समारोह ने रायग... सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह का आय... अस्थायी प्रशिक्षक के लिए आवेदन 28 सितंबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में लगा मेगा हेल्थ कैंप धान में बाली निकलने की अवस्था में कीटों से बचाव जरूरी, नियमित ... सेवा संकल्प अभियान में सुरक्षित मातृत्व को मिल रही मजबूती